Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गीता में मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान: अश्विनी चोपड़ा

NULL

11:39 AM Dec 02, 2017 IST | Desk Team

NULL

पानीपत: जिला पानीपत में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आर्य कॉलेज के खेल ग्राउंड में मनाया गया। आर्य कालेज के सभागार में आज शाम को आयोजित समापन समारोह में महोत्सव के तीसरे दिन सांसद अश्विनी चोपड़ा ने रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिग प्रतियोगता और श्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को ईनाम देकर पुरस्कृत किया। वहीं सांसद अश्विनी चोपड़ा ने तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सहयोग देने वाली शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को और महोत्सव में सहयोग देने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया। समापन समारोह का शुभारंभ सांसद अश्विनी चोपड़ा ने गीता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस मौके पर उपायुक्त डा. चंद्रशेखर खरे, एडीसी राजीव मेहता, शुगर मिल के एमडी बीर सिंह, गौरव कुमार समालखाएसडीएम सहित अन्य अधिकारीगण, समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा, पार्षद हरीश शर्मा, पार्षद लोकेश नागरू, आर्य कालेज के प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता, सुरज पहलवान, तरुण गांधी, हरीओम तायल सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर गायक रवि पांचाल ने अपने गीत प्रस्तुत किए। वहीं छात्राओं ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने किया। कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त डा. चंद्रशेखर खरे ने तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सांसद अश्विनी चोपड़ा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा संत महात्माओं और ऋषि मुनियों की भूमि है जहां सरस्वती के किनारे बैठकर गीता जैसे महान ग्रंथों की रचना हुई। यह हरियाणा के इतिहास की स्वर्णिय घटना है। गीता का जन्म भगवान कृष्ण द्वारा वीर अर्जुन को दिए गए संदेश के माध्यम से हुआ।

हरियाणा के सभी 22 जिलों में एक साथ जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का मनाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गीता किसी एक धर्म का ग्रंथ नहीं है। यह निष्काम कर्म का संदेश देने वाला ग्रंथ है जिसके प्रतिदिन पाठ करने से मनुष्य ऊंच-नीच व जातिवाद के बंधनों से मुक्त होकर अपने जीवन को सफल बना लेता है। गीता भारतीय परम्पराओं का एक महान् ग्रंथ है और यह हमारे लिए गर्व और गौरव का विषय है कि गीता की आत्मा हरियाणा की अध्यात्मिक भूमि में पूरी तरह रची बसी है। गीता का उपदेश सफल जीवन जीने के लिए मार्ग दर्शन का कार्य भी करता है। यही नहीं गीता में मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध है। वहीं सांसद ने कहा कि आज गीता एकादशी है और आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article