सुरक्षागत कारणों से बंद रहे दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों तथा मेट्रो संपत्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के मद्देनजर इस सप्ताह कुछ स्टेशनों को एहतियातन बंद रखा गया।
04:10 PM Dec 18, 2019 IST | Shera Rajput
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों तथा मेट्रो संपत्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के मद्देनजर इस सप्ताह कुछ स्टेशनों को एहतियातन बंद रखा गया।
Advertisement
राष्ट्रीय राजधानी की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रदर्शन के मद्देनजर बतौर एहतियाती उपाय दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों के प्रवेश एवं निकासद्वार कुछेक घंटों के लिए बंद रखे गए। हमारे यात्रियों की संरक्षा और मेट्रो संपत्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा अधिकारियों की ओर से दी गयी सलाह के मुताबिक हमने ऐसा करना सुनिश्चित किया।’’
डीएमआरसी ने कहा, ‘‘ आकस्मिक सुरक्षा कारणों से हमने इस सप्ताह कुछ स्टेशनों को कुछेक घंटों के लिए बंद रखा, हालांकि यहां के प्रवेश एवं निकासद्वार शीघ, खोल भी दिये गये और मेट्रो बदलने की सुविधा बरकरार रखी गयी। हम अपने यात्रियों को अप्रत्याशित स्थिति में अपना पूरा सहयोग देने के लिए धन्यवाद देंगे। ’’
Advertisement