Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोई कर्नाटक से, किसी का सामने आया हरियाणा कनेक्शन... क्या चारों आरोपी एक-दूसरे को जानते थे?

07:22 PM Dec 13, 2023 IST | Prateek Mishra

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया है कि संसद के अंदर और बाहर सुरक्षा चूक के मामले में पकड़े गए एक महिला समेत सभी चार लोग एक-दूसरे से परिचित थे। एक अन्य सूत्र ने कहा, “उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि वे एक-दूसरे को जानते हैं। उनके बीच संबंध का पता लगाने के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट को स्कैन किया जा रहा है।”

भाजपा सांसद के रेफरेंस पर जारी किया गया था विजिटर पास

मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए चार लोगों में से दो को अभी भी संसद परिसर में रखा गया है, जबकि बाकी दो को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है। बुधवार को दर्शक दीर्घा से लोकसभा हॉल में प्रवेश करने में कामयाब रहे दो लोगों की पहचान मैसूर के निवासी मनोरंजन कुमार और सागर शर्मा के रूप में की गई है। मनोरंजन कर्नाटक से इंजीनियरिंग का छात्र है, शर्मा का विजिटर पास कर्नाटक के मैसूरु से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस पर जारी किया गया था।

अन्य दो, एक पुरुष और एक महिला, जो संसद के बाहर रंगीन फ़्लेयरों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, उनकी पहचान हरियाणा के हिसार निवासी नीलम और महाराष्ट्र के लातूर निवासी अमोल शिंदे के रूप में की गई है।
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, “जब दोनों को पकड़ा गया तो उनके पास कोई मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं था। उन्होंने दावा किया कि वो संसद खुद आए थे और किसी संगठन से जुड़े नहीं हैं।''

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Next Article