Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पहली बार ससुराल जा रही दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा, पुलिस ने पकड़ा माथा

ससुराल जाते समय दुल्हन के साथ कुछ अनहोनी, पुलिस भी हैरान

10:46 AM Apr 29, 2025 IST | Shivangi Shandilya

ससुराल जाते समय दुल्हन के साथ कुछ अनहोनी, पुलिस भी हैरान

छपरा में एक नई दुल्हन का अपहरण हुआ जब वह शादी के बाद ससुराल जा रही थी। बीच रास्ते में चार लोगों ने उसे चलती गाड़ी से उतार कर अपने साथ ले गए। घटना जनता बाजार और सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोनोपाली बॉर्डर पर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद परिजनों ने सहाजितपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में दूल्हा-दुल्हन को विदा कराकर घर लाने वाले ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध बताई गई है।

बिहार के दरभंगा के बाद अब छपरा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। छपरा में दुल्हन का अपहरण हुआ है। शादी के बाद विदाई होकर जा रही दुल्हन ससुराल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में ही किडनैप हो गई। चार लोगों ने जबरन नई दुल्हन को चलती गाड़ी से बीच रास्ते में ही उतार लिया और अपने साथ ले कर चले गए। इस दौरान उन लोगों के जनता बाजार और सहाजितपुर थाना इलाके के बॉर्डर पर स्थित मोनोपाली की है।

Advertisement

28 अप्रैल की घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 28 अप्रैल को हुई। मामला अब सामने आया है। घटना के संबंध में कार में मौजूद दूल्हा और दुल्हन की बहन ने बताया कि हमने पूरी कोशिश की बचाने की लेकिन असफल रहें। वे दुल्हन को लकेर चले गए। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई। सोमवार की सुबह-सुबह दुल्हन की विदाई हुई इस घटना से ख़ुशी का माहौल गम में बदल गया।

प्रेम प्रसंग का मामला!

इस घटना के बाद परिजनों ने सहाजितपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में दूल्हा-दुल्हन को विदा कराकर घर लाने वाले ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। ड्राइवर ने सुनसान सड़क पर गाड़ी रोक दी। इसी दौरान चार लोग आए और दुल्हन को उठाकर ले गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ड्राइवर और दो अन्य लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। हालांकि काफी खोजबीन के बाद दुल्हन को खोज लिया गया है। पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ रही है।

भारत का एक्शन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर पड़ा भारी, अस्पताल में करा रहे बवासीर का इलाज

Advertisement
Next Article