कभी चलना-फिरना भी हो गया था मुश्किल,फिर डांस की दुनिया में शक्ति मोहन ने ऐसे बनाया नाम
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कितना स्ट्रगल हैं ये तो हम सभी जानते हैं।आज ऐसी ही एक होनहार डांसर शक्ति मोहन की स्ट्रगल की स्टोरी हम आपके साथ भी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी इन्स्पिरिंग स्टोरी सुन आपके भी हौसले जरूर ही बुलंद हो जाएंगे।
11:00 AM Oct 12, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कितना स्ट्रगल हैं ये तो हम सभी जानते हैं। इंडस्ट्री में हर एक कलाकार की अपनी-अपनी स्ट्रगल की कहानी हैं। कोई उस स्ट्रगल से उठकर अपना नाम जल्दी बना लेता हैं। तो वही किसी को नाम बनाने के उसकी आधी उम्र ऐसे ही निकल जाती हैं। आज ऐसी ही एक होनहार डांसर की स्ट्रगल की स्टोरी हम आपके साथ भी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी इन्स्पिरिंग स्टोरी सुन आपके भी हौसले जरूर ही बुलंद हो जाएंगे।
दरअसल बॉलीवुड में कुछ चुनिंदे डांसर ही हैं ऐसे हैं जहां डांस का नाम लेते ही सबसे पहला नाम उनका ही आता हैं। और इन्ही चुनिंदे नामों की लिस्ट में शक्ति मोहन का नाम भी शामिल हैं। दरअसल शक्ति आज अपना शक्ति मोहन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। शक्ति आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी शक्ति के लिए एक वक्त ऐसा भी था, जब शक्ति मोहन के लिए सामान्य तरीके से चलना-फिरना भी दूभर था। यहां तक की डॉक्टर्स ने तो यह भी कह दिया था की शक्ति मोहन कभी चल नहीं पाएंगी।
मगर वो कहते हैं की अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की ख्वाहिश में लग जाती हैं। शक्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था जहां उनके अटूट साहस और मेहनत का ही नतीजा हैं जो आज सबके सामने हैं।शक्ति मोहन का जन्म 12 अक्तूबर 1985 को मुंबई में हुआ था। शक्ति चार बहने हैं।बचपन में शक्ति मोहन के साथ एक दुर्घटना घटी थी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने कहा था कि अब वह कभी चल फिर नहीं पाएंगी।
लेकिन इसके बावजूद शक्ति ने हार नहीं मानी और अपने हिमायत और परिवार के हौसले की मदद से अपने पैरों पर खड़ी हुई। शक्ति मोहन ने अपने करियर की शुरूआत जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 2′ से की थी। खास बात ये थी कि वह तमाम डांसर्स को पछाड़ते हुए शो की विनर भी बनी थीं। डांस इंडिया डांस’ जीतने के बाद शक्ति ने ‘दिल दोस्ती डांस’ में अहम भूमिका निभाई थी।
शक्ति मोहन ने कई फिल्मों के आइटम गाने में डांस किया है। हाई स्कूल म्यूजिकल 2, तीस मार खान, रावडी राठौर, नवाबजादे जैसी फिल्मो के गाने में शक्ति ने डांस किया है। शक्ति मोहन फिल्म ‘धूम 3’ के ‘कमली’ को बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।
शक्ति मोहन ने कोरियोग्राफर के रूप में पहला गाना ‘पद्मावत’ फिल्म का ‘नैनोवाले ने’ गाने को कोरिओग्राफ किया था। बता दें कि शक्ति मोहन का अपना एक डांस ब्रांड है, जिसका नाम है ‘नृत्य शक्ति’। इसके साथ ही शक्ति अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी लांच कर चुकी हैं। जहां उनके एक से बढ़कर एक डांस मूव्स देखने को मिलते हैं।
Advertisement
Advertisement