Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सावन के अंतिम सोमवार को करें इनमें से कोई एक उपाए,बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा

सावन महीने का आज आखिरी सोमवार है। इस दिन भगवान शिव पर कुछ खास चीजें अर्पित करने से इंसान को कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

06:44 AM Aug 12, 2019 IST | Desk Team

सावन महीने का आज आखिरी सोमवार है। इस दिन भगवान शिव पर कुछ खास चीजें अर्पित करने से इंसान को कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

सावन महीने का आज आखिरी सोमवार है। इस दिन भगवान शिव पर कुछ खास चीजें अर्पित करने से इंसान को कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। इसलिए आपको इस दिन शुभ मुहूर्त में किए गए पूजन से दोगुना लाभी मिल सकता है। 
Advertisement

सावन के अंतिम सोमवार में करें ये खास उपाय…

1.जिन भी लोगों के पास पैसा नहीं टिकता है या फिर हमेशा ही पैसों की किल्लत रहती है तो ऐसे लोगों को सावन के आखिरी सोमवार यानि आज शिवलिंग पर एक मुट्ठी कच्चे चावल चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। 
2.जो भी लोग वाहन सुख की प्राप्ति चाहते हैं ऐसे लोगों को आज के दिन भगवान भोलेनाथ को चमेली के पुष्प अर्पित करने चाहिए।
3.जिन भी लोगों को संतान सुख की प्राप्ति चाहिए। उन्हें सावन के अंतिम सोमवार के दिन शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने चाहिए। भगवान शिव की पूजा पति-पत्नी को साथ में करनी चाहिए।
4.ज्योतिशास्त्र के मुताबिक जिन भी घरों में हमेशा लड़ाई-झगड़े का महौल रहता है उस जगह पर आज के खास दिन पर गोमूत्र का छिड़काव करना शुभ माना जाता है। क्योंकि इससे घर में सुख-शंति बनी रहती है।
5.भोलेनाथ की पूजा के लिए आज सबसे अच्छा समय शाम 6.59 से रात 9.10 बजे तक का है। इसी बीच यादि आप शिव के किसी भी सिद्घ मंत्र का 108 बार जाप कर लेते हैं तो आपकी सभी मुरादें पूरी होंगी। 
6.तेज दिमाग पाने के लिए चीनी मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके अलावा शिव शंकर पर जौ चढ़ाना भी लाभकारी होगा।
7.धन प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं। इससे आपकी अन्य सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होगी। 
8.अपनी पसंद की नौकरी पाने के लिए सावन के अखिरी सोमवार को भगवान शिव मंदिर में जाकर खीर का भोग लगाएं। इसके साथ ही भक्तों को प्रसाद बांटे इससे आपको फायदा होगा। 
Advertisement
Next Article