For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बेटा ही बना पिता व बहनों की जान का दुश्मन, संपत्ति विवाद के चलते की धारदार हथियार से हत्या

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में रविवार की रात दिल दहलाने वाली वारदात हुई। संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने पिता और दो सगी बहनों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी।

03:01 PM Aug 15, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में रविवार की रात दिल दहलाने वाली वारदात हुई। संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने पिता और दो सगी बहनों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी।

बेटा ही बना पिता व बहनों की जान का दुश्मन  संपत्ति विवाद के चलते की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में रविवार की रात दिल दहलाने वाली वारदात हुई। संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने पिता और दो सगी बहनों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
महिला ने दी पुलिस को घटना को जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) बागपत नीरज जादौन ने बताया कि सोमवार सुबह शशिप्रभा नाम की महिला ने बड़ौत पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे अमर उर्फ लक्ष्य ने अपने पिता बृजपाल (60) और बहन अनुराधा (17) व ज्योति (24) की रात में सोते समय हत्या कर दी।
बेटे को गलत चाल -चलन के कारण पिता ने संपत्ति से कर दिया था बेदखल
Advertisement
जादौन के कहा कि, सूचना पर पुलिस दल ने घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण किया और तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया। उन्होंने बताया कि बड़ौत की चौधरान पट्टी के रहने वाले बृजपाल ने गलत चाल-चलन के चलते कुछ दिन पहले बेटे अमर को संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की एफआईआर दर्ज
उन्होंने बताया कि अमर अपने पिता के इस फैसले से नाराज था और उसने रविवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर पिता और दोनों बहनों की हत्या कर दी। जादौन के अनुसार, शशिप्रभा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज की है।
फरार आरोपी के लिए छापेमारी करने में पुलिस टीम 
उन्होंने बताया कि आरोपी अमर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×