Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुत्र ने बाप का बेरहमी से किया कत्ल

NULL

02:09 PM Sep 09, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-संगरूर : एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने ही पिता का कत्ल कर देने का समाचार है। जानकारी अनुसार कलयुगी पुत्र ने अपने पिता का तेज हथियारों का प्रयोग करते हुए बड़ी बरेहमी से यह कत्ल किया है। जानकारी मुताबिक कत्ल करने पश्चात आरोपी ने इस कत्ल को छुपाने का अंथक प्रयास किया परंतु पुलिस की मुस्तैदी के चलते और कड़ाई से हुई पूछताछ दौरान झूठ का पर्दा गिरने में देर ना लगी और आखिर सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे गिरफतार कर लिया। जानकारी मुताबिक यह घटना गांव बरड़वाल की है। यहां बीती रात आरोपी राजविंद्र सिंह ने अपने पिता अमरीक सिंह का कत्ल किया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर धूरी के प्रमुख पलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोषी राजविंद्र अपने पिता अमरीक सिंह से भैसे बेचकर उसको पैसा देने के लिए मजबूर कर रहा था और इसी को लेकर उनका खूब झगड़ा भी हुआ था। देर रात जब उसका पिता अमरीक सिंह भैसो के नजदीक ही सोया पड़ा था तो राजविंद्र ने तेज हथियारों के साथ अपने पिता पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले के दौरान अमरीक सिंह ने अपने बचाव की तमाम कोशिशें की परंतु राजविंद्र ने तेज हथियारों से एक के बाद एक वार करके अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। कातिल ने इस कत्ल से बचने के लिए अपने पिता की लाश को छुपाने के इरादे से घसीटकर साथ लगते खेतों में फेंक दी।

आज सुबह परिवार द्वारा अमरीक सिंह के ना उठने के कारण ढूंढा तो भैसो के नजदीक जमीन खून से रंगी थी और अमरीक सिंह गायब था। काफी ढूंढने पश्चात साथ लगते खेतों में अमरीक सिंह की लाश बरामद हुई तो परिवार वालों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर तफतीश करने पहुंची । इस दौरान कढ़ाई से हुई पूछताछ के बीच मृतक का बेटा राजविंद्र दोषी पाया गया। दोषी ने इस कत्ल को कबूल कर लिया और गांववालों के सामने यह भी बताया कि उसने अपने ही पिता की लाश केा खेतों में फेंका था। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और दोषी राजविंद्र को गिरफतार कर लिया है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article