Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिल्म कबीर सिंह में शाहिद के किरदार पर सोना मोहापात्रा ने साधा निशाना पर खुद ही हुई बुरी तरह ट्रोल

फिल्म में कबीर सिंह शाहिद के किरदार को जहाँ दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है लेकिन सोना मोहापात्रा को उनका किरदार जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने अपने अलग ही विचार ट्विटर पर पेश किये है।

06:00 AM Jun 25, 2019 IST | Ujjwal Jain

फिल्म में कबीर सिंह शाहिद के किरदार को जहाँ दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है लेकिन सोना मोहापात्रा को उनका किरदार जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने अपने अलग ही विचार ट्विटर पर पेश किये है।

एक तरफ जहाँ बॉक्स ऑफिस शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह क्क जलवा चल रहा है वहीँ सिंगर सोना मोहापात्रा ने ने फिल्म के लिए शाहिद कपूर को निशाने पर लिया है। सोना ने शाहिद के किरदार पर भी सवाल उठाये है। 
Advertisement
आपको बता दें शाहिद कपूर ने इस फिल्म में एक ऐसे लवर का किरदार निभाया है जो अपनी गर्लफ्रेंड से बेहद जुनूनी प्यार करता है और उनके लिए अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेता है। 
फिल्म में शाहिद के किरदार को जहाँ दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है लेकिन सोना मोहापात्रा को उनका किरदार जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने अपने अलग ही विचार ट्विटर पर पेश किये है। 
 सोना महापात्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा , ” क्या आपको इस फिल्म में पुरुष प्रधान मानसिकता और महिलाओं से घृणा करनेवाली प्रवृति नजर नहीं आईl सारा ध्यान आपका गंभीर अभिनय पर ही गया है। ये बेहद चिंताजनक बात है की आप आप भारत की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा हैं।  उम्मीद थी की आप महिलाओं के हक़ की बात करेंगी। 
सोना मोहापात्रा के कमेंट के बाद रेखा शर्मा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दियाl सोना यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने हीं एक फिल्म समीक्षक को भी निशाने पर लिया और लिखा , ‘ परेशान करनेवाले और खतरनाक राजनीति को हम इस मौके पर कैसे अलग रख सकते है। “
शाहिद कपूर पर निशाना साधते हुए सोना ने कहा , ” क्या एक एक्टर के लिए ये जरूरी नहीं है की वो ऐसे  विषयों का चुनाव करें कि जो समाज की बेहतरी के लिए काम कर सके।  हम क्या हो गए हैं महत्वाकांक्षा के दानव ?’
लेकिन फैंस को सोना मोहापत्र के कमैंट्स असंद नहीं आये और सोना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। देखिये सोशल मीडिया यूज़र्स ने क्या कमैंट्स किये : 
1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


एक्ट्रेस सारा अली खान ने बताया क्या है उनकी कामयाबी और लोकप्रियता का खास राज़ !

Advertisement
Next Article