Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस खतरनाक बल्लेबाज़ से दीवानों की तरह प्यार करती हैं सोनाक्षी सिन्हा

NULL

11:31 AM Feb 18, 2018 IST | Desk Team

NULL

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। क्रिकेट जगत के किसी भी खिलाड़ी का नाम आए दिन बॉॅलीवुड की एक्ट्रेस के साथ जुड़ ही जाता है। आए दिन क्रिकेट के खिलाडिय़ों के बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ अफेयर की खबरें सामने आती ही रहती हैं।

Advertisement

पिछले साल दिसंबर में अनुष्का शर्मा औैर विराट कोहली की शादी ने इस बात पर यह मुहर लगा दी है कि ज्यादातर अभिनेत्रियों का दिल खिलाडिय़ों पर आ ही जाता है।

महज शादी ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियों की खिलाडिय़ों के प्रति प्यार इस बात को पुख्ता कर देता है कि उनकी दिलचस्पी खिलाडिय़ों में हमेशा से ही है।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने यह बताया था कि उन्हें भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा पर क्रश था और मौका मिलने पर वह उनकी बल्लेबाजी जरूर देखती हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने यह बताया था कि उन्हें गौतम गंभीर बहुत ज्यादा पसंद हैं वह उनकी बल्लेबाजी को कभी मिस नहीं करती हैं।

इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक ओर अभिनेत्री का नाम इसमें जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जिनका नाम भी इस लिस्ट में जुड़ चुका है।

सोनाक्षी को सुरेश रैना पर है क्रश

सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें टीम इंडिया के एक प्लेयर बहुत पसंद हैं। जब भी मैच आता है तो सोनाक्षी की कोशिश रहती है कि वह उनकी पारी जरूर देखें। सोनाक्षी सिन्हा का दिल जिस प्लेयर के लिए धड़कता है वह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के सबसे धाकड़ खिलाड़ी सुरेश रैना हैं।

सोनाक्षी को सुरेश रैना की बल्लेबाजी बहुत पसंद है और मौका मिलने पर वह उनकी बल्लेबाजी का पूरा आनंद उठाती हैं। सोनाक्षी ने बताया कि सुरेश रैना के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देना नहीं भूलतीं।

वैसे मानना पड़ेगा कि खिलाड़ियों के मामले में सोनाक्षी की पसंद तो अच्छी है। सुरेश रैना एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पूरा देश पसंद करता है। बता दें कि कुछ साल पहले सुरेश रैना ने अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी रचाई थी। फिलहाल दोनों की एक प्यारी बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिया रैना रखा है।

सोनाक्षी ने अपना फ़िल्मी करियर फिल्म ‘दबंग’ से शुरू किया

सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुवात करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का नाम आज बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में आता है। बता दें कि सोनाक्षी को फिल्म में लाने वाले सलमान खान ही हैं।

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘दबंग’ सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने रातों रात सोनाक्षी को स्टार बना दिया था। इसके बाद ‘दबंग 2’ में भी सोनाक्षी सिन्हा ही कास्ट की गईं और यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने आर राजकुमार, लूटेरा, राऊडी राठौड़, फोर्स 2, अकीरा और नूर जैसी कई फिल्मों में काम किया।

सभी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शक और क्रिटिक ने सराहा। आज सोनाक्षी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। बता दें कि सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को पटना (बिहार) में हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा अपने जमाने के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article