For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी में पहनी मां की विंटेज साड़ी, गले में बस 1 हार, वजह जान हैरान रह जाएंगे

09:52 AM Jun 24, 2024 IST | Anjali Dahiya
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी में पहनी मां की विंटेज साड़ी  गले में बस 1 हार  वजह जान हैरान रह जाएंगे

शादी के दिन सोनाक्षी सिन्हा की इस कीमती चीज ने खींचा ध्यान

जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के दिन सिर्फ मां पूनम सिन्हा की विंटेज साड़ी ही नहीं बल्कि ज्वेलरी भी पहनी थी। गले में चॉकर हार, कानों में स्‍टड पहने थे। वहीं हाथों में गोल्‍डन कलर के कंगन पहने नजर आईं। इतना ही नहीं लोग एक्ट्रेस के मेकअप की भी तारीफ कर रहे हैं। सोनाक्षी ने इस खास मौके पर अपना पूरा लुक म‍िन‍िमल मेकअप से पूरा किया।

 

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस कपल ने सादे तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज की है। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच इस खुशी के पल का जश्न मनाते हुए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने फैंस और शुभचिंतकों के लिए अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वहीं शादी में सोनाक्षी-जहीर को मैचिंग ऑफ-व्हाइट आउटफिट में देखा गया। कपल इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की ये तस्वीरें उनकी साड़ी और ज्वेलरी की वजह से चर्चा में है।

  • सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं
  • सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने फैंस और शुभचिंतकों के लिए अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की
  • सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में कोर्ट मैरेज की

शादी में सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी मां की साड़ी

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में कोर्ट मैरेज की है। वहीं जब से एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं तब से हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उन्होंने अपनी शादी के द‍िन क‍िस ड‍िजाइनर की साड़ी पहनी हैं? लेकिन सोनाक्षी ने अपनी शादी पर एक बेहद खास साड़ी पहनी। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी मां पूनम सिन्हा की सुंदर साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस की साड़ी के अलावा उनकी एक और कीमती चीज ने लोगों का ध्यान खींचा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी-जहीर के बारे में

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते की शुरुआत आज से 7 साल पहले यानी की 23.06.2017 में हुई थी। वेडिंग सेरेमनी पर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के अलावा कुश सिन्हा मौजूद रहे. इसके अलावा जहीर का पूरा परिवार था।

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×