टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है सोनाक्षी सिन्‍हा का दिल, नाम जानकर चौंक जायेंगे आप

NULL

02:47 PM Mar 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। रोज नए-नए क्रिकेट जगत के किसी न किसी खिलाड़ी का नाम बॉलीवुड हसीना के साथ जुड़ता रहता है। क्रिकेट प्लेयर्स का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ लिंक अप्स की खबरें अक्सर आती रहती हैं।

Advertisement

इस बार भी कुछ ऐसी ही खबरे सुनने में आ रही है लेकिन आपको बता दें कि ये खबर बॉलीवुड की दबंग गर्ल से जुड़ी हुई है जी हां हैरान हो गए न लेकिन खबरें आ रही है कि बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिंहा भारतीय क्रिकेट टीम के एक बल्‍लेबाज को काफी पसंद करती है।

वैसे आपको बता दें कि सोनाक्षी यानि दबंग गर्ल शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और इन्‍होनें बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्‍में दी हैं। अपनी अदाकारी के बल पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस दबंग गर्ल के बारे में जानकर आपको भी हैरानी हो रही होगी। 

सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुवात करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का नाम आज बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में आता है। बता दें कि सोनाक्षी को फिल्म में लाने वाले सलमान खान ही हैं। सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘दबंग’ सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने रातों रात सोनाक्षी को स्टार बना दिया था। जिसके बाद ये एक जानी मानी स्टार बन गई।

सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें टीम इंडिया के एक प्लेयर बहुत पसंद हैं। जब भी मैच आता है तो सोनाक्षी की कोशिश रहती है कि वह उनकी पारी जरूर देखें. सोनाक्षी सिन्हा का दिल जिस प्लेयर के लिए धड़कता है वह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के सबसे धाकड़ खिलाड़ी सुरेश रैना हैं। सोनाक्षी को सुरेश रैना की बल्लेबाजी बहुत पसंद है और मौका मिलने पर वह उनकी बल्लेबाजी का पूरा आनंद उठाती हैं।

सोनाक्षी ने बताया कि सुरेश रैना के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देना नहीं भूलतीं। वैसे मानना पड़ेगा कि खिलाड़ियों के मामले में सोनाक्षी की पसंद तो अच्छी है।

सुरेश रैना एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पूरा देश पसंद करता है। बता दें कि कुछ साल पहले सुरेश रैना ने अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी रचाई थी।फिलहाल दोनों की एक प्यारी बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिया रैना रखा है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article