W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sonali Phogat: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में हार्ट अटैक से हुई मौत

बिग बॉस फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है, जिसके बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है। सोनाली का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वो हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली थी। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

11:31 AM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

बिग बॉस फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है, जिसके बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है। सोनाली का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वो हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली थी। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

sonali phogat  बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन  गोवा में हार्ट अटैक से हुई मौत
बिग बॉस फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है, जिसके बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है। सोनाली का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वो हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली थी। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह 42 वर्ष की थी।
Advertisement
भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओ.पी.धनखड़ ने कहा, ‘‘ उनका निधन हो गया है। मुझे बताया गया है कि वह गोवा में थीं।’’ फोगाट का निधन कब हुआ, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। एप ‘टिकटॉक’ पर वीडियो बनाने के लिए मशहूर फोगाट 2019 में भाजपा में शामिल हुईं थी।
कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ा था चुनाव 
बता दें, भाजपा के हिसार जिले के अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा, ‘‘ सोनाली जी गोवा में थीं। मैंने उनके सहायक से बात की है और उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है।’’ फोगाट ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं। बिश्नोई तब कांग्रेस में थे, हालांकि हाल ही में वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×