Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'मंगल दोष हटाने के लिए सोनम ने की हत्या', राजा की मां का बड़ा खुलासा

मांगलिक दोष के चलते सोनम ने रची हत्या की साजिश

01:22 AM Jun 11, 2025 IST | Neha Singh

मांगलिक दोष के चलते सोनम ने रची हत्या की साजिश

पुलिस ने राज और दोनों किलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राजा के मां-पिता ने भी सोनम के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राजा की मां ने बताया कि सोनम मांगलिक थी। उसने अपना मंगल दोष हटाने के लिए राजा की हत्या की। वहीं राजा के पिता का कहना है कि सोनम ने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या का प्लान बनाया।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। राजा की पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। अब शिलांग पुलिस सोनम को अपने साथ शिलांग लेकर गई है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने पति को मारने का पूरा प्लान बनाया था। इस मर्डर में सोनम के प्रेमी राज और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने उसकी मदद की थी। पुलिस ने राज और दोनों किलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राजा के मां-पिता ने भी सोनम के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राजा की मां ने बताया कि सोनम मांगलिक थी। उसने अपना मंगल दोष हटाने के लिए राजा की हत्या की।

क्या बोलीं राजा की मां

राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, “सोनम ने जानबूझकर मंगल दोष हटाने के लिए राजा की हत्या कर दी ताकि वह अपने प्रेमी राज कुशवाहा से शादी कर सके। हो सकता है राजा और सोनम की शादी भी किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो।” उन्होंने तंत्र मंत्र के बारे में भी खुलासा किया। राजा की  मां ने कहा कि सोनम के परिवार, खासकर मां को सब कुछ पता था। यहां तक कि उन्होंने कामाख्या मंदिर में तंत्र क्रिया की आशंकी जताई है।

Advertisement

‘क्राइम पेट्रोल देखकर बनाया हत्या का प्लान’

राजा के पिता ने कहा कि “सोनम ने क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी शो देखने के बाद हत्या की योजना बनाई थी। पति-पत्नी दोनों ही मांगलिक थे और मान्यता के अनुसार, पति या पत्नी के मरने पर ही मंगल दोष खत्म हो जाता है। शायद इसीलिए सोनम ने राजा की हत्या की।” उन्होंने यह भी कहा कि सोनम ने अचानक हनीमून की प्लान बनाया और उन्हें इस बारे में तब पता चला जब वे दोनों फ्लाइट में सवार हो गए थे। राजा के पिता ने यह भी कहा कि उनका बेटा इस शादी से खुश नहीं था और अक्सर कहता था कि अगर वह कुंवारा ही रहता तो अच्छा होता।

हत्यारों ने कबूला जुर्म

हत्यारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसीपी पूनम चंद यादव का कहना है कि चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है। शादी से पहले ही राजा रघुवंशी की हत्या की तैयारी चल रही थी। आरोपियों ने राजा रघुवंशी की हत्या की फुलप्रूफ प्लानिंग की थी। राजा और सोनम के हनीमून पर जाने से पहले सभी शिलांग के लिए निकल गए थे।

किलर्स नहीं मारते तो क्या करती सोनम, शातिर बीवी ने पहले ही बना लिया था प्लान B

Advertisement
Next Article