Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'मार डालो इसे..', सोनम ने खुद ही राजा को दिया था धक्का, किलर्स ने बताया खौफनाक सच

सोनम ने प्रेमी संग रची साजिश, राजा को खुद खाई में धक्का दिया

11:27 AM Jun 10, 2025 IST | Neha Singh

सोनम ने प्रेमी संग रची साजिश, राजा को खुद खाई में धक्का दिया

इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम निकली। सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा को सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सोनम और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनम ने राजा को खुद खाई में धक्का दिया था।

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राजा की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम ही निकली। पुलिस ने सोनम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है, वो बेहद खौफनाक है। इसमें पता चलता है कि किस तरह सोनम ने राजा की हत्या की साजिश रची थी। दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह पर ले गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पहाड़ी पर चढ़ने के कारण वो थक गए उन्होंने सोनम से राजा का मारने के लिए मना कर दिया। सोनम ने किलर्स से कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी। इसके बाद आरोपियों ने राजा की हत्या का फैसला कर लिया।

सोनम ने कहा- उसे मार दो

आरोपियों में से एक आकाश राजपूत इस दौरान दूसरी बाइक से उस जगह पर नजर रख रहा था। आकाश रास्ते पर नजर रख रहा था कि कोई वहां आ तो नहीं रहा है। आरोपियों ने जब राजा के पास जाकर उस पर हमला किया तो उसने जवाबी हमला किया, लेकिन सीने और सिर पर गंभीर घाव होने के कारण वह टूट गया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा पर पीछे से हमला किया। उस दौरान सोनम ने आरोपियों पर चिल्लाते हुए कहा- मार डालो इसे।

Advertisement

सोनम ने खुद राजा को धक्का दिया

आरोपियों ने बताया कि जब तक उसे खाई में नहीं फेंका गया तब तक वह जिंदा था। जब आरोपी राजा को उठाकर खाई में नहीं फेंक पा रहे थे तो सोनम ने खुद ही राजा को धक्का देकर खाई में फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि इससे ठीक आधे घंटे पहले सोनम ने अपनी सास से बात की थी।

ऐसे ले जाया जा रहा शिलांग

सोनम को शिलांग पुलिस की 4 सदस्यीय टीम शिलांग लेकर जा रही है है। काफिला अब पटना पहुंच चुका है। पहले सोनम को गाजीपुर से बक्सर ले जाया गया फिर वहां से उसे पटना लेकर गए। अब सोनम को पटना से फ्लाइट से कोलकाता लेकर जाया जाएगा। सोनम को कोलकाता से फ्लाइट के जरिए गुवाहाटी ले जाने का प्लान है। गुवाहाटी से उसे शिलांग ले जाया जाएगा।

प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

शिलांग पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में इस हत्याकांड में सोनम की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित हत्या की योजना थी। बताया जा रहा है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए चार कॉन्ट्रैक्ट किलर शिलांग बुलाए गए थे। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sonam Raghuvanshi: ना खाया ना पिया, रात भर सिर्फ एक ही बात कहती रही सोनम

Advertisement
Next Article