Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शादी की खबरों के बीच सोनम कपूर और आनंद आहूजा को एक साथ किया गया स्पॉट

NULL

01:05 PM Apr 17, 2018 IST | Desk Team

NULL

बॉॅलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा जल्द ही शादी करने वाले हैं। सोनम और आनंद की शादी की खबरों के बीच में दोनों बांद्रा में एक साथ नजर आए।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 6 और 7 मई को होगी। खबरों की मानें तो सोनम और आनंद की शादी मुंबई में ही बांद्रा के एक होटल में होगी।

सोनम और आंनद की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं। खबरें यह भी आ रही हैं कि रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को न्योता भेज दिया गया है।

 

सोनम कपूर काफी सालों से आनंद के साथ रिलेशनशिप में हैं। पहले खबरें थीं कि ये सोनम कपूर और आनंद डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने स्विटजरलैंड को चुना है लेकिन अब कहा जा रहा है कि करीब 150 लोग इस शादी को अटेंड करेंगे।

इतने लोगों को स्विट्जरलैंड ले जाना मुश्किल हो रहा था। दोनों घरों के वृद्धों को वहां जाने में परेशानी होती इसलिए तय किया गया कि शादी मुंबई में ही होगी।

वहीं संगीत सेरिमनी को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी सारी जिम्मेदारी कपूर परिवार ने फराह खान को दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत के लिए अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में रिहर्सल शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक दोनों के परिवार की ओर से कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article