टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारी, अनिल कपूर की लाडली ने दिया बेबी बॉय को जन्म

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोनम और आनंद ने इसी साल मार्च में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया था जिसकी फोटोज शेयर की थीं।

05:22 PM Aug 20, 2022 IST | Desk Team

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोनम और आनंद ने इसी साल मार्च में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया था जिसकी फोटोज शेयर की थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। एक्ट्रेस ने 20
अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। सोनम और आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद माता-पिता
बने हैं। एक्ट्रेस की डिलिवरी की जानकारी खुद सोनम और उनके पति आनंद ने सोशल मीडिया
पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने मार्च में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी
की अनाउंसमेंट की थी।

Advertisement

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अपने बच्चे
के आने की खुशखबरी को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “20.08.2022 को
, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत
किया। उन सभी डॉक्टरों
, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस
यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी
हमेशा के लिए बदल गई है”। – सोनम और आनंद।

सोनम की मां बनने की खबर के बाद बधाई का सिलसिला शुरु हो गया है। दिग्गज
अदाकारा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनम की पोस्ट को शेयर करते हुए
उन्होंने अपने को-एक्टर अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनिता को नाना-नानी बनने की बधाई
दी है। बता दें कि अनिल कपूर और नीतू कपूर हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो में साथ
नजर आए थे। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी अहम रोल में थे।

हाल ही में सोनम कपूर ने बताया था कि प्रेग्नेंसी में सबकुछ इतना आसान भी नहीं
होता है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर की तस्वीरें शेयर कर बताया था
कि उनके पैरों में काफी सूजन है। वहीं इससे पहले एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ अपने
बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। जिन पर
एक्ट्रेस के फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग मुंबई में
धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार साल बाद सोनम और आनंद ने अपने पहले बच्चे के
आने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें
शेयर करते कैप्शन में लिखा था
,
चार हाथ। तुम्हारी सबसे
अच्छी परवरिश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल। जो तुम्हारे साथ-साथ धड़केंगे
, हमारा परिवार, जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम
तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और सब्र नहीं कर पा रहे हैं।

Advertisement
Next Article