सोनम कपूर अपने पति संग कर रहीं हैं चिल, इटली से शेयर की बेबीमून की ये लेटेस्ट फोटो
अब डिलीवरी से कुछ महीने पहले, दोनों अपने बेबीमून के लिए इटली रवाना हो गए है। आनंद और सोनम ने अपनी इस सफर की बहुत सी फोटोज़ शेयर कीं हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं। देखें ये तस्वीरें…
04:44 PM Jun 06, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। सोनम ने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेट की थी। और तब से फैन्स इस कपल से खुशखबरी सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। बता दें, अब डिलीवरी से कुछ महीने पहले, दोनों अपने बेबीमून के लिए इटली रवाना हो गए है। आनंद और सोनम ने अपनी इस सफर की बहुत सी फोटोज़ शेयर कीं हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं।
Advertisement
आपको बता दें, सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सिर्फ 6 सेकेंड का ही है। इस वीडियों में आप देख सकते है कि आनंद और सोनम आहूजा अपने परिवार में एक नए जोड़े का स्वागत करने से पहले, इटली में बेबीमून एंज्वाय कर रहें हैं। सोनम की प्रगनेंसी का ये लास्ट पीरियड चल रहा है।
इस वीडियो के साथ आनंद ने भी सोनम के साथ की कुछ फोटोज़ शेयर की है। इटली में बेबीमून एंज्वाय कर रहें आनंद ने कैप्शन में लिखा है, “उत्साहित और हमेशा आगे के लिए तैयार।” इन फोटोज़ को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहें हैं। इटली की इन फोटोज़ पर फैंस लाइक करने के साथ कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहें हैं। तो वहीं सेलेब्स ने भी इस फोटो पर हार्ट वाला इमोजी कॉमेंट बॉक्स में ड्रोप किया है।
इन फोटोज़ में दिख रहें आनंद और सोनम के लुक की बात करें तो आनंद ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ग्रीन कलर की शर्ट पहने नज़र आ रहें हैं। साथ में ब्लैक शेड्ज में अपने लुक को कूल बनाया हैं। तो वहीं सोनम के लुक की बात करें तो वो व्हाइट शर्ट पहने नज़र आ रहीं है। साथ में गोल्डन बोल्ड चेन के साथ ब्लैक शेड्ज पहने दिखाई दे रहीं हैं। सोनम ने अपने बालों को ओपन रखा हुआ है। इन फोटोज़ में दोनों को साथ में देखकर काफी खुश नज़र आ रहें हैं।
Advertisement