सोनम कपूर ने बिपाशा बसु की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार, देवी के लिए भेजा ये खास तोहफा
बॉलीवुड की डिवा कही जाने वाली सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।लेकिन इन सब से हटकर सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की जमकर तारीफ होती हुई देखी जा रही हैं। और ये तारीफ इसलिए हो रही है क्यों की सोनम ने बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की बेटी के लिए एक प्यारा सा तोहफा भेजा हैं। जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
11:12 AM Nov 28, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड की डिवा कही जाने वाली सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट इंटरनेट पर देती रहती हैं। वही आज-कल बॉलीवुड में पेरेंट्स बनने का ट्रेंड खूब चला हुआ हैं। जहां बॉलीवुड सितारे एक के बाद मम्मी-पापा बनते जा रहे हैं। हाल ही हे में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बेटे को जन्म दिया हैं। जिसका नाम उन्होंने ‘वायु’ रखा हैं। वही इंडस्ट्री के एक और उम्दा कपल बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया हैं जिसका नाम उन्होंने ‘देवी’ रखा हैं।

वही अभी-अभी आलिया और रणबीर ने भी बेहद प्यारी सी बेटी को जन्म दिया हैं जिसका नाम उन्होंने ‘राहा’ रखा हैं। लेकिन इन सब से हटकर सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की जमकर तारीफ होती हुई देखी जा रही हैं। और ये तारीफ इसलिए हो रही है क्यों की सोनम ने बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की बेटी के लिए एक प्यारा सा तोहफा भेजा हैं। जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

दरअसल सोनम के इस खास तोहफे को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। और सोनम की तारीफ करते हुए बिपाशा बसु ने सोनम कपूर का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि देवी को उनका गिफ्ट काफी पसंद आया। इसके बाद से सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

फैंस को सोनम कपूर का ये गिफ्ट भेजने का तरीका काफी पसंद आया हैं। और इसके लिए सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की खूब तारीफ भी हो रही हैं।

इसके साथ ही करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी के नाम की भी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई थी। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। जो लोगों को काफी पसंद आया।
Advertisement
Advertisement

Join Channel