For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सोनम कपूर का खुलासा, आनंद आहूजा से शादी करवाने में घरवालों ने इस तरह की कड़ी मशक्कत

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल सोनम कपूर अभी-अभी मां बनी हैं। सोनम भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर रह रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अब एक और बड़ा खुलासा कर दिया हैं।

11:16 AM Dec 22, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल सोनम कपूर अभी-अभी मां बनी हैं। सोनम भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर रह रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अब एक और बड़ा खुलासा कर दिया हैं।

सोनम कपूर का खुलासा  आनंद आहूजा से शादी करवाने में घरवालों ने इस तरह की कड़ी मशक्कत
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल सोनम कपूर अभी-अभी मां बनी हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने वापस से जिम में खून पसीना बहाकर खुद को फिट और फाइन कर लिया हैं। वही सोनम भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर रह रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अब एक और बड़ा खुलासा कर दिया हैं।
Advertisement
दरअसल सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया हैं। जिसमे एक्ट्रेस यह बताते हुए दिख रही है की आखिर क्यों सोनम ने आनंद आहूजा से शादी रचा ली। सोनम कपूर के पिता के लिए नोट में लिखा है, आपकी बेटी वो सब नोटिस करती है जब आप अपनी पत्नी का हाथ पकड़ते हैं या जब आप धीरे से अपनी पत्नी की पीठ पर प्यार से हाथ रखते हैं। आपकी बेटी देखती है जब आप अपनी पत्नी की बात सुनते हैं (या नहीं), जब वह बात कर रही होती है। वह यह भी देखती है कि आप अपने फोन को घूर रहे हैं, अपने आसपास की दुनिया को नजरअंदाज कर रहे हैं।
Advertisement
वही सोनम कपूर ने नोट में आगे लिखा है, ‘आपकी बेटी आपसे सीख रही है कि कैसे उससे बात की जाए, सम्मान दिया जाए और देखभाल की जाए और प्यार किया जाए। आपकी बेटी आपके हर एक काम को देख रही है। अपना खेल बढ़ाएं.’ नोट के साथ उन्होंने अपनी फैमिली को टैग करते हुए लिखा, ‘इसीलिए रिया कपूर और मैंने आनंद आहूजा और करण बुलानी को चुना, क्योंकि सुनीता कपूर ने सही चुना. मैं मां को श्रेय दे रही हूं.’ आपको बता दें कि करण बुलानी, रिया कपूर के पति हैं।
वही अब एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। फैंस को एक्ट्रेस का मां-बाप पर इस तरह प्यार लुटाना खूब पसंद भी कर रहे हैं। बता दे की सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी रचा ली थी।
वही इसी साल दोनों कपल पेरेंट्स भी बन गए हैं। जहां सोनम ने बेटे को जन्म दिया हैं। जिसका नाम कपल ने वायु कपूर आहूजा रखा हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×