Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttar Pradesh: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर का इस्तीफा

10:52 PM Jul 19, 2024 IST | Shubham Kumar

सोनम किन्नर: उत्तर प्रदेश के किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने हाल के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपेक्षित परिणाम न मिलने से आहत होकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

 

सोनम चिश्ती ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में अपने त्यागपत्र की पुष्टि की है। राज्यपाल को संबोधित अपने पत्र में सोनम चिश्ती ने लिखा है, “मैं सोनम चिश्ती उपाध्यक्ष किन्नर कल्याण बोर्ड लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में आए परिणाम-प्रदर्शन से आहत होकर हार की जिम्मेदारी लेती हूं।”

अंतरात्मा से व्यथित होकर दिया इस्तीफा-  सोनम किन्नर

सोशल मीडिया में सार्वजनिक हुए इस पत्र में चिश्ती ने कहा है, “दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहते हुए जनता के बीच में भाजपा को मजबूत करने में मैं असफल रही हूं।” चिश्ती ने लिखा है,“इस कारण मैं अपनी अंतरात्मा से व्यथित होकर सरकारी पद से त्यागपत्र दे रही हूं।” उन्होंने यह भी कहा, “इसके उपरांत मैं भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन में कार्य करती रहूंगी एवं पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगी।”

किन्नर समाज की मजबूत नेता के

लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश की 80 सीट में भाजपा को 33 और सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को दो तथा अपना दल (एस) को सिर्फ़ एक सीट पर जीत मिली। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को 37 तथा कांग्रेस को छह तथा आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम को एक सीट मिली है। राज्य में भाजपा का प्रदर्शन 2014 और 2019 के मुक़ाबले काफी ख़राब रहा है। गौरतलब हो की सोनम चिश्ती को किन्नर समाज का मज़बूत नेता माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article