सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई
भारतीय राजनीति की सबसे प्रमुख नामों में से एक सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
- PM मोदी ने Sonia Gandhi को उनके जन्मदिन पर दी बधाई
- सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं- PM Modi
- PM मोदी बोले- उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का मिले आशीर्वाद
सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं- PM
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वस्थ प्रदान करे।’’
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को हुआ था
दरअसल, सोनिया का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राजीव गांधी से विवाह करने के बाद उनका जीवन बिल्कुल बदल गया। हालांकि, सोनिया गांधी शुरू में सक्रिय राजनीतिक भागीदारी से दूर रहीं, लेकिन भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।