सोनिया गांधी ने वर्चुअल मीटिंग के जरिये राजनीतिक स्थिति और किसानों के मुद्दे पर की चर्चा
नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच आठवें दौर की विफल वार्ता के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी के महासचिवों और प्रभारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की।
04:02 PM Jan 09, 2021 IST | Ujjwal Jain
नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच आठवें दौर की विफल वार्ता के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी के महासचिवों और प्रभारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई।
बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल के अलावा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राजीव सातवाल, मनिकम टैगोर, तारिक अनवर, प्रियंका गांधी वाड्रा, जितिन प्रसाद, पवन बंसल, राजीव शुक्ला, भक्त चरण दास, अजय माकन, पी.एल.पुनिया और कई अन्य लोग शामिल हुए।
शुक्रवार को प्रियंका गांधी पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ पिछले 32 दिनों से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध में शामिल हुईं थीं। प्रियंका ने कहा था कि वे कांग्रेस किसान संघों की मांग का पूरे दिल से समर्थन करती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे, इस गतिरोध का एकमात्र समाधान यह है कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर देना चाहिए। बता दें कि किसान संघों और सरकार के बीच अगले दौर की बैठक 15 जनवरी को होने वाली है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel