W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देश को जुमलों और जुमलेबाजों से मुक्त करने का समय : वीरभद्र

भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि दु:ख की बात है कि भाजपा ने आज अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए सेना को भी अपना हथियार बना लिया है।

06:17 PM May 12, 2019 IST | Desk Team

भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि दु:ख की बात है कि भाजपा ने आज अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए सेना को भी अपना हथियार बना लिया है।

देश को जुमलों और जुमलेबाजों से मुक्त करने का समय   वीरभद्र

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश को जुमलों ओर जुमलेबाजों से मुक्त करने के लिये एकजुट हो कर कांग्रेस को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी कांग्रेसजनों को आपसी मतभेद भुला कर पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी प्रत्याशी डॉ धनीराम शांडिल को फर्स्ट क्लास में जिताना हैं। श्री सिंह आज सुन्नी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टिकट के लिये कई लोग आवेदन करते है पर पार्टी आलाकमान हर पहलू पर विचार करने के बाद किसी एक को टिकट प्रदान करता है।

Advertisement

जिसे टिकट मिला हो उसके लिये हमें एकजुटता के साथ काम करना होता है। उन्होंने उन लोगों को भी आगे आने को कहा जो टिकट न मिलने से नाराज होकर घर बैठ गए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता से भाजपा परेशानी में है। प्रदेश में सभी कांग्रेस के नेता एकजुट है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बड़ है।

Advertisement

लोकतंत्र को बचाने के लिये कांग्रेस की सरकार बनाने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब हम अपने उम्मीदवार को जिता कर केंद्र में भेजेंगे। इसके लिये उन्होंने लोगों से समथर्न की अपील करते हुए कहा कि श्री शांडिल को भारी बहुमत से विजयी बनाये। डॉ धनीराम शांडिल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि दु:ख की बात है कि भाजपा ने आज अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए सेना को भी अपना हथियार बना लिया है।

Advertisement

सेना के पराक्रम को वह अपनी चुनावी जनसभाओं में ऐसे प्रचारित कर रही है कि मानो उनके शासन से पहले किसी ने भी देश की रक्षा नहीं की। वह खुद एक सेना के अधिकारी रहे चुके हैं इसलिए उन्हें सेना के कार्यो का बड़ नजदीकी से पता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है, इसलिये सभी को अपने मत का प्रयोग करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आना होगा।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×