W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sonia Gandhi सर्वसम्मति से Congress संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं

09:03 PM Jun 08, 2024 IST | Abhishek Kumar
sonia gandhi सर्वसम्मति से congress संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं
Advertisement

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी फिर से कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अध्यक्ष चुनी गई हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह बड़ी बात है कि हमारी नेता फिर से सीपीपी अध्यक्ष बनी हैं, वे हमारा मार्गदर्शन करेंगी।

Highlights
. Sonia Gandhi Congress संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं
. मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष चुने जाने पर कहा
. वे सीपीपी अध्यक्ष बनी हैं, वे हमारा मार्गदर्शन करेंगी

Sonia Gandhi Congress संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं

सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) फिर से कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अध्यक्ष चुनी गई हैं। वहीं  Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह बड़ी बात है कि हमारी नेता फिर से सीपीपी अध्यक्ष बनी हैं, वे हमारा मार्गदर्शन करेंगी। इसके साथ ही खड़गे ने कहा, इससे बेहतर क्या हो सकता है। जो इंसान पार्टी के लिए अपनी सारी खुशियां छोड़कर पार्टी की सेवा कर रही हैं, मैं उनको सैल्यूट करता हूं। उन्होंने अपनी तकलीफ को पीछे रख कर देश के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।  सोनिया गांधी सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं, बोलीं-  खड़गे के नेतृत्व में हम डटे रहे - Sonia Gandhi re elected as chairperson of  Congress ...

Sonia Gandhi ने क्या कहा?

सोनिया(Sonia Gandhi) के दोबारा सीपीपी चुने जाने के मौके पर  Congress नेता गौरव गोगोई ने कहा, सोनिया गांधी के फिर से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुने जाना हमारे लिए एक भावुक पल था। इस मौके पर सोनिया गांधी न कहा कि आप सभी ने एक बार फिर मुझ पर जो बड़ी जिम्मेदारी डाली है, उसके प्रति मैं गहराई से सचेत हूं। सबसे पहले मैं सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों का अभिनंदन करती हूं। आपने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कठिन चुनाव लड़ा है। आपने कई बाधाओं को पार किया है और बहुत प्रभावी ढंग से अभियान चलाया है।

Sonia Gandhi elected President Congress Parliamentary Party Congress take  out thanksgiving tour UP | कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं सोनिया  गांधी, कांग्रेस UP में निकालेगी ...

सोनिया ने कहा कि कई लोगों ने तो कह दिया था कि हम खत्म हो जाएंगे। लेकिन खड़गे जी के दृढ़ नेतृत्व में हम टिके रहे। वह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा वास्तव में ऐतिहासिक आंदोलन थे जिन्होंने हमारी पार्टी को पुनर्जीवित किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×