Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस मुख्यालय में राहुल के पोस्टर्स की जगह सोनिया गांधी के पोस्टर्स ने ली

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को वहां से हटा दिया गया है। राहुल गांधी के पोस्टर्स की जगह अब सोनिया गांधी के पोस्टर्स ने ले ली है। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष चुनी गई थी।

02:24 PM Aug 14, 2019 IST | Desk Team

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को वहां से हटा दिया गया है। राहुल गांधी के पोस्टर्स की जगह अब सोनिया गांधी के पोस्टर्स ने ले ली है। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष चुनी गई थी।

सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद अब दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को वहां से हटा दिया गया है। राहुल गांधी के पोस्टर्स की जगह अब सोनिया गांधी के पोस्टर्स ने ले ली है। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष चुनी गई थी। 
Advertisement
सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस दिल्ली मुख्यालय में सोनिया गांधी के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। कांग्रेस मुख्यालय के कमरे से भी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम का नेम प्लेट हटाकर उसकी जगह सोनिया गांधी का नेम प्लेट लगा दिया गया है। बता दें कि अब कांग्रेस मुख्यालय परिसर में सोनिया गांधी के विशाल पोस्टर लगाए गए हैं। 
बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस कार्यकारिणी (CWC) की बैठक में पार्टी द्वारा सोनिया गांधी को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया। कई घंटो तक चली इस बैठक में कई नामों पर सोच-विचार किया गया। CWC की बैठक से पहले पार्टी द्वारा कहा जा रहा था कि, इस बार पार्टी अध्यक्ष के नाम को गांधी परिवार से अलग रखा जाएगा। लेकिन गांधी परिवार से हटकर किसी दूसरे नाम पर कांग्रेस में सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष न चुने जाने तक सोनिया गांधी का नाम अंतरिम अध्यक्ष के लिए फाइनल किया।
राहुल गांधी को अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने साल 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। जिसमे कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। आलम यह हो गया था कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष का दर्जा भी हासिल नहीं कर पाई थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 
Advertisement
Next Article