किसानों के आंदोलन और कोरोना संकट के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना वायरस संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।
11:54 PM Dec 07, 2020 IST | Shera Rajput
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना वायरस संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।
सोनिया का जन्मदिन नौ दिसंबर को है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे सोनिया के जन्मदिन पर किसी जश्न का आयोजन नहीं करें।
कोरोना संकट के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।
Advertisement
Advertisement

Join Channel