Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने थामा कांग्रेस का दामन, इस क्षेत्र से लड़ सकती हैं चुनाव

अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की

05:41 PM Jan 10, 2022 IST | Desk Team

अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की

अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में मालविका कांग्रेस में शामिल हुईं।
Advertisement
कौन हैं मालविका सूद सच्‍चर
मालविका सूद सच्‍च्‍र तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। 38 साल की मालविका मोगा शहर में काफी समय से सामाजिक कार्य कर रही हैं। सोनू सूद की सबसे बड़ी बहन मोनिका शर्मा फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी हुई हैं और अमेरिकी में रहती हैं। मालविका के पिता और मां अब इस दुनिया में नहीं हैं।
कंप्यूटर इंजीनियर मालविका मोगा में कोचिंग सेंटर चलाती हैं और जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। उन्होंने गौतम सच्चर से शादी की है। कोविड लॉकडाउन के दौरान मालविका ने गरीब छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन क्लासेज चलाया था।
 मालविका और कांग्रेस नेताओं के बीच कई दिनों से बातचीत चल रही
पिछले कुछ दिनों से लगातार सोनू सूद की बहन मालविका के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आ रही थीं। मालविका और कांग्रेस नेताओं के बीच कई दिनों से बातचीत चल रही थी। जिसके बाद आ मालविका के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा हुई। इस दौरान राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। हालांकि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनू सूद उपस्थित नहीं रहे।
संभावना है कि मालविका सूद को मोगा से कांग्रेस का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया जाएगा। वहीं मालविका की संभावित उम्मीदवारी का विरोध भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक हरजोत कमल ने इसका विरोध किया है।
Advertisement
Next Article