W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पेरिस के इस आलिशान महल में होगी प्रियंका चोपड़ा के जेठ - जेठानी की दूसरी शादी, खर्च होंगे करोड़ों

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के ससुराल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये की प्रियंका के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। शादी का ये ग्रैंड समारोह सिटी ऑफ़ लव यानि पेरिस में होने जा रही है।

01:21 PM Jun 28, 2019 IST | Ujjwal Jain

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के ससुराल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये की प्रियंका के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। शादी का ये ग्रैंड समारोह सिटी ऑफ़ लव यानि पेरिस में होने जा रही है।

पेरिस के इस आलिशान महल में होगी प्रियंका चोपड़ा के जेठ   जेठानी की दूसरी शादी  खर्च होंगे करोड़ों
Advertisement
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के ससुराल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये की प्रियंका के  जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। शादी का ये ग्रैंड समारोह सिटी ऑफ़ लव यानि पेरिस में होने जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
निक जोनस और प्रियंका इन दिनों पेरिस में ही है और करीब एक हफ्ते से शादी की।  इस शादी का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है और सोशल मीडिया पर प्यार से इस कपल को ‘जोफी’ नाम दिया गया है।
आपको बता दें ये शादी समारोह 18 वीं शताब्दी के आलिशान महल Château में होने जा रही है। ये जगह पेरिस की सबसे ग्रैंड और आलीशान जगहों में से एक मानी जाती है। ये महल करीब 17 एकड़ में फैला हुआ है।
वैसे तो Château महल की कई ख़ास बातें है पर मुख्य तौर पर देखा जाए तो यहाँ शानदार बाग-बगीचे के साथ 82 फुट लंबा स्वीमिंग पूल,  एक वाइनरी और टेनिस कोर्ट भी है। साथ ही इस महल में 9 आलिशान कमरे भी है जो लग्ज़री सुविधाओं से लेस है।
ख़बरों के अनुसार Château में एक रात रुकने के लिए अगर रूम बुक किया जाए तो लगभग 3,21,084 लाख रुपये करीब खर्च करने पड़ते है। जो जोनस और सोफी ने तय किया था की वो अपनी शादी में एक ग्रैंड पार्टी करेंगे और ऐसा ही कुछ इंतजाम यहाँ किया जा रहा है।
इस शादी की पार्टी में शानदार डेकोरेशन का काम किया जा रहा है और इसके अलावा  केक का भी इंतजाम किया जाएगा। आपको बता दें जो जोनस और सोफी ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 के कुछ घंटों के बाद सीक्रेट वेडिंग की थी जो लास वेगस के लिटिल व्हाइट चैपल में हुई थी।
अब ये कपल दूसरी बार शादी करने जा रहा है और इन दिनों दोनों पेरिस में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। फैंस की तरफ से भी इस कपल को ढेरों शुभकामनायें मिल रही है।

शाहिद कपूर के कबीर सिंह से पहले ये 7 अभिनेता भी डार्क किरदार निभाकर पा चुके है जबरदस्त शोहरत

Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×