South Actresses: साउथ इंडस्ट्री की शान हैं ये 7 एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई हैं।
यह सभी अभिनेत्रियां बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को एक्टिंग से लेकर फैशन के मामले में टक्कर देती हैं।
इन अभिनेत्रियों ने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल दिखाई है, बल्कि अपने फैशन और खूबसूरती में भी ट्रेंड सेटर बन गई हैं।
आज हम आपको साउथ की उन टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं, जो दमदार अभिनय की वजह से ब्लॉकबस्टर फिल्में देती हैं।
रश्मिका मंदाना ना सिर्फ अब साउथ इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड में भी अपना जादू चला चुकी हैं। उन्हें नैशनल क्रश का टैग भी हासिल है और उनकी एक झलक के लिए लाखों फैंस मर मिटने को तैयार रहते हैं।
कीर्ति सुरेश साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने साल 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
दर्शकों को फिल्म ‘पुष्पा’ में अभिनेत्री सामंथा रुथ पर फिल्माया गया गीत ‘ऊं अंटवा’ आज भी याद है। सामंथा साउथ इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं।
फिल्म ‘बाहुबली’ फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया कई सालों से साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में सक्रिय है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में की थी।
पूजा हेगड़े साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय है। पूजा ने साल 2014 में साउथ में अपनी शुरुआत की और तब से उन्होंने कभी पीछे मुढ़कर नहीं देखा हैं।
साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में नयनतारा का नाम जरूर शामिल होता है। नयनतारा ने 2003 में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रणिता सुभाष मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। प्रणिता ने अपने छोटे से करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है।