For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

South Africa Celebrate Republic Day: दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों ने अनोखे अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

09:19 AM Jan 27, 2024 IST | Beauty Roy
south africa celebrate republic day  दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों ने अनोखे अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस
South Africa Celebrate Republic Day

South Africa Celebrate Republic Day: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह (South Africa Celebrate Republic Day) में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महावाणिज्य दूत महेश कुमार ने भारत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भाषण को पढ़ा और इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Highlights

  • South Africa में भारतीयों ने मनाया गणतंत्र दिवस
  • प्रवासी भारतीयों के लिए भावनात्मक पल
  • लोगों ने बाजरे से बने व्यंजनों का लिया स्वाद

South Africa में भारतीयों ने मनाया Republic Day, हुए भावुक

South Africa Celebrate Republic Day

गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह में स्थानीय लोगों और प्रवासी भारतीयों (South Africa Celebrate Republic Day) ने कई कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान लोगों ने बाजरे से बने व्यंजनों का भी स्वाद चखा। कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी भारतीय अनूषा नाथू ने कहा ''यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक पल है क्योंकि मेरे सभी पूर्वज गुजरात से आए थे। यह दिन मुझे वहां से जुड़ाव महसूस कराता है।'' करीब 50 वर्ष पहले भारत से यहां आए और यहां की नागरिकता ले चुके मंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष वाणिज्य दूतावास में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश करते हैं। साथ ही ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि आज मैं दक्षिण अफ्रीका के लोकतंत्र के 30 वर्ष तथा भारत का 75वां गणतंत्र दिवस- दोनों पर्व मना रहा हूं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×