TIFF 2026: टॉरंटो में छाई साउथ स्टार Keerthy Suresh की फिल्म 'Dorothy', वर्ल्ड प्रीमियर पर मिला Standing Ovation, 10 साल बाद रचा ये इतिहास
टॉरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 (TIFF) में इंडियन सिनेमा और खासकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने बड़ा इतिहास रच दिया है। फेमस डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज की नई फिल्म 'डोरोथी' (Dorothy) का 12 सितंबर को फेस्टिवल के 'सेंटरपीस' सेक्शन में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। स्क्रीन पर फिल्म खत्म होते ही हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दर्शकों ने खड़े होकर पूरी टीम को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
इस खास मौके पर डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज, लीड एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, एक्टर सनंत, ऋषिकांत और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर टॉरंटो के स्कॉटियाबैंक थिएटर में मौजूद थे।
10 साल बाद तमिल सिनेमा का बड़ा धमाका, टॉरंटो में गूंजी तालियां

टॉरंटो फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'डोरोथी' का प्रीमियर होना अपने आप में बहुत गर्व की बात है। आपको बता दें कि पिछले 10 सालों में TIFF में प्रीमियर होने वाली यह पहली तमिल फीचर फिल्म बन गई है।
जैसे ही टॉरंटो के Scotiabank Theatre में फिल्म का शो खत्म हुआ, फॉरेन ऑडियंस भी अपनी सीटों से खड़े होकर तालियां बजाने लगी। साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और फिल्म की पूरी टीम इस पल को देखकर काफी इमोशनल नज़र आई। फिल्ममेकर्स ने इसे इंडियन सिनेमा और तमिल इंडस्ट्री के लिए एक बेहद खास अचीवमेंट बताया है।
90 के दशक की गांव की कहानी, दोस्ती और अन्याय के बीच फंसी कीर्ति
View this post on Instagram
फिल्म 'डोरोथी' की कहानी 1990 के दशक की शुरुआत में तमिलनाडु के एक गांव के इलाके पर बेस्ड है। यह कहानी कार्थी और सुब्बू नाम के दो बच्चों के बचपन और उनकी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है।
कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब घर की मेन कैरेक्टर डोरोथी (कीर्ति सुरेश) के साथ एक अनहोनी (दुर्घटना) घट जाती है। डोरोथी वही इंसान है जो बचपन से दोनों दोस्तों से बहुत प्यार और नरमी से पेश आती है। इस हादसे के बाद दोनों दोस्तों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वे समाज के कठोर नियमों, पुरुषों के दबाव वाली सोच और हिंसा का सामना करते हैं।
डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज का कहना है कि भले ही यह कहानी एक खास संस्कृति और गांव से जुड़ी है, लेकिन इसमें दोस्ती, पहचान और इंसानी रिश्तों के जो सवाल उठाए गए हैं, वो दुनिया के हर इंसान को छू लेंगे।
हालांकि, यह एक कम बजट (Low-Budget) वाली इंडिपेंडेंट (Indie) ड्रामा फिल्म है। डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बड़ी फिल्मों के बाद वे एक कम बजट वाली इंडिपेंडेंट फिल्म बनाना चाहते थे, जिसे खासतौर पर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स के लिए तैयार किया गया है। ट्रेड मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनकर तैयार हुई है।
इलैयाराजा का जादू और 25 सितंबर को थिएटर्स में होगी रिलीज

इस फिल्म का सबसे बड़ा अट्रैक्टिव लीजेंडरी म्यूजिशियन इलैयाराजा का बैकग्राउंड स्कोर और सॉन्ग है। फिल्म में 18 गानों और म्यूजिक ट्रैक्स का एल्बम है, जिसे हाल ही में चेन्नई में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान लगातार 40 मिनट तक परफॉर्म करके लॉन्च किया गया था।
जिओ स्टूडियोज (Jio Studios) की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे और ऑस्कर विनर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर (Sikhya Entertainment) ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। टॉरंटो में दिल जीतने के बाद अब फिल्म 'डोरोथी' 25 सितंबर 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Read More: Varun Tej और Lavanya Tripathi ने पहली बार दिखाया बेटे Vaayuv का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा..

Join Channel