लंदन में CM विजय और अजित कुमार की मुलाकात के बाद उठाए गए सवाल!, क्या में CM पर सेतुपति ने साधा था निशाना?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इन दिनों लंदन दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह अपने राज्य में इन्डस्ट्रीयल इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी कंपनियों के रिप्रेजेंटेटीव्स से मुलाकात कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सिल्वरस्टोन में ऑर्गनाइज़्ड मिशेलिन ले मैन्स कप रेस का इनोग्रेशन भी किया, जिसमें एक्टर अजित कुमार ने अपनी रेसिंग टीम के साथ हिस्सा लिया।
View this post on Instagram
रेस से मुख्यमंत्री विजय और अजित कुमार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों को एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते हुए देखा गया। इसी बीच एक्टर विजय सेतुपति का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
Vijay Sethupathi Leadership Statement: विजय सेतुपति के बयान पर शुरू हुई चर्चा

आपको बता दें कि विजय सेतुपति इन दिनों ‘बिग बॉस तमिल 10’ को होस्ट कर रहे हैं। शो के एक हालिया एपिसोड में वह एक कंटेस्टेंट को लीडरशिप का मतलब समझाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि असली लीडर वह नहीं होता जो परेशानी का पहला सिग्नल मिलते ही जिम्मेदारी से पीछे हट जाए। उनके मुताबिक सिर्फ लगातार बातें करते रहना या ऐसे वादे करना जिन्हें पूरा करना पॉसीबल न हो, ये लीडरशिप नहीं है। सेतुपति ने यह भी कहा कि मुश्किल समय आने पर दूसरों पर दोष लगाकर भाग जाना लीडरशिप की निशानी नहीं, बल्कि लोगों के साथ धोखा करने जैसा है।
क्या CM विजय पर था इशारा?

विजय सेतुपति ने अपने बयान में किसी नेता या मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके बयान को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से जोड़कर देख रहे हैं। इसी वजह से यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। कुछ विजय फैंस और TVK कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि सेतुपति का इशारा असल में किसी राजनीतिक इंसान की ओर था या नहीं, क्योंकि उन्होंने यह बात शो में एक कंटेस्टेंट को सलाह देते हुए कही थी।
लंदन में तृषा कृष्णन भी आईं नजर

इस बीच लंदन से सामने आई तस्वीरों में मुख्यमंत्री विजय के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने तृषा के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद यह तस्वीर भी चर्चा में आ गई। वहीं, अजित कुमार और विजय को एक साथ देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए।
अजित कुमार की रेसिंग टीम ने हासिल की 38वीं पोजीशन

सिल्वरस्टोन में ऑर्गनाइज़्ड मिशेलिन ले मैन्स कप रेस को मुख्यमंत्री विजय ने हरी झंडी दिखाई। फिर करीब दो घंटे चली इस रेस में अजित कुमार की टीम ‘अजित रेडएंट बाय विराज़’ ने 38वीं पोजीशन हासिल की। हालांकि रेस शुरू होने से पहले अजित कुमार ने मुख्यमंत्री विजय और उनकी टीम का स्वागत किया। इसके बाद दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ग्रीट किया और फैंस से भी मुलाकात की।
रेस के दौरान भी मुख्यमंत्री विजय अजित कुमार की टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए। जहां एक तरफ लंदन में दोनों दिग्गजों की मुलाकात ने सुर्खियां बटोरीं, तो दूसरी तरफ विजय सेतुपति के ‘लीडरशिप’ वाले बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में विजय सेतुपति का इशारा सच में विजय की ओर ही निकलता है या नहीं।

Join Channel