For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

South Korea: जंगल की आग से तबाही, Fire Fighting Helicopter क्रैश, पायलट की मौत

उइसोंग में भीषण आग, Helicopter क्रैश, 16 की मौत, 10 घायल

06:14 AM Mar 27, 2025 IST | IANS

उइसोंग में भीषण आग, Helicopter क्रैश, 16 की मौत, 10 घायल

south korea  जंगल की आग से तबाही  fire fighting helicopter क्रैश  पायलट की मौत

दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी काउंटी उइसोंग में भीषण जंगल की आग को बुझाने के दौरान एक फायर फाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई। इस आग में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 अन्य घायल हुए हैं। तेज और शुष्क हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे अधिकारियों को इसे नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है।

दक्षिण कोरिया में भीषण जंगल की आग तबाही मचा रही है। एक फायर फाइटिंग हेलीकॉप्टर बुधवार को दक्षिण-पूर्वी काउंटी उइसोंग में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई। कोरिया वन सेवा के अनुसार, हेलीकॉप्टर दोपहर 12:54 बजे सोल से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित उइसोंग में एक पहाड़ पर गिर गया। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस बीच, बुधवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हो गए हैं। अग्निशमन कर्मी तेजी से फैल रही आग को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पिछले शुक्रवार को दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सानचियोंग काउंटी में लगी आग पास के उइसियोंग तक फैल गई है। तेज और शुष्क हवाओं के कारण आग पड़ोस के एंडोंग, चेओंगसोंग, येओंगयांग और येओंगदेओक तक बढ़ रही है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से दो एंडोंग में, तीन चेओंगसोंग में, पांच येओंगयांग में और छह येओंगदेओक में पाए गए। घायल हुए दस लोगों में से दो को गंभीर चोटें आईं।

उइसोंग में फैली आग ने गौन मंदिर को नष्ट कर दिया। सिला राजवंश (57 ईसा पूर्व-935 ई.) के दौरान 681 में बनाया गया यह एक प्राचीन मंदिर था। मंदिर में संग्रहीत राष्ट्रीय खजाने को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था। आग बुझाने के लिए हजारों अग्निशमन कर्मियों, दर्जनों हेलीकॉप्टरों और वाहनों को तैनात किया गया है।

दक्षिण कोरिया में विनाशकारी आग, 24 की मौत, ऐतिहासिक मठ भी नष्ट

पिछले शुक्रवार से सेना ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी आग से निपटने में मदद के लिए करीब 5,000 सैन्य कर्मियों और 146 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है। न्याय मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत की एक जेल में बंद करीब 500 कैदियों को आग से बचने के लिए रातों-रात दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। मंत्रालय ने शुरू में क्षेत्र की कई जेलों से करीब 3,500 कैदियों को स्थानांतरित करने पर विचार किया था, लेकिन आग पर कुछ नियंत्रण के बाद संख्या कम कर दी गई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×