Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दक्षिण कोरिया में विपक्षी नेता Lee Jae Myung पर हुआ हमला

08:50 AM Jan 02, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Lee Jae Myung

दक्षिण कोरिया (South Korea) में विपक्ष के नेता ली जे-म्युंग पर चाकू से हमला किया गया है। बता दें जब वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उनकी गर्दन पर चाकू मार दिया गया। दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह हमला हुआ।

दक्षिण कोरियाई मीडिया ने तस्वीरें शेयर की

आपको बता दें जे-म्युंग बुसान में एक प्रस्तावित हवाई अड्डे का दौरा करने गए थे तभी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अज्ञात शख्स ने उनकी गर्दन पर बाईं ओर हथियार से वार कर दिया। योनहाप के मुताबिक, हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसके मुताबिक ली जे-म्युंग को घायल हालत में जमीन पर पड़े हुए दिख रहे हैं। आसपास भीड़ उनको घेरे हुए थी, गले पर एक रुमाल लगाया गया था, जिससे खून को बहने से रोका जा सके।

Advertisement

राष्ट्रपति पद के लिए लड़ चुके हैं चुनाव

दक्षिण कोरिया में इस साल अप्रैल में आम चुनाव होने वाले हैं। साल 2022 में हुए चुनाव में पीपुल्स पॉवर पार्टी ने जीत दर्ज की थी। तब ली जे-म्युंग भी राष्ट्रपति की कुर्सी की रेस में थे। माना जा रहा है कि इस साल होने वाले चुनाव में भी वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं।

 पहले भी हुआ था ली जे-म्युंग पर हमला

दरअसल, इससे पहले भी 2022 के मार्च महीने में डमोक्रिटक पार्टी के लीडर और ली जे-म्युंग के कैंपन मैनेजर सॉन्ग यंग गिल पर जानलेवा हमला हुआ था। सॉन्ग को एक शख्स ने हथौड़े से सिर पर मारा था जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए थे। हालांकि कुछ दिनों के बाद वह ठीक हो गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article