For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

South Korea: सोल में 100 वर्षों की सबसे भारी बर्फबारी में लोग परेशान, यातायात प्रभावित

सोल और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई बर्फबारी से कई लोग घायल हो गए हैं। यहां तक यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

08:50 AM Nov 27, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

सोल और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई बर्फबारी से कई लोग घायल हो गए हैं। यहां तक यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

south korea  सोल में 100 वर्षों की सबसे भारी बर्फबारी में लोग परेशान  यातायात प्रभावित

South Korea: सोल और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई बर्फबारी से कई लोग घायल हो गए हैं। यहां तक यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। यह बर्फबारी नवंबर में 117 वर्षों में सबसे ज्यादा है। ‘कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन’ (केएमए) के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक राजधानी शहर में 18 सेंटीमीटर बर्फबारी हो चुकी थी। यह 1907 में आधुनिक मौसम की जानकारी जुटाने के बाद से नवंबर में सबसे बड़ी बर्फबारी रही।

सोल में बर्फबारी का नया रिकॉर्ड

सोल में मौसम की पहली बर्फबारी के साथ ही यह नया रिकॉर्ड बना। राज्य मौसम एजेंसी ने कहा कि पिछला रिकॉर्ड 28 नवंबर, 1972 को 12.4 सेंटीमीटर बर्फबारी का था। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, सोल के पश्चिम में इंचियोन शहर में भी दोपहर तीन बजे तक नवंबर में 14.8 सेंटीमीटर बर्फबारी का रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जिसने 1972 में दर्ज किए गए 8 सेंटीमीटर बर्फबारी के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। केएमए के अनुसार, सोल के दक्षिण में सुवन में दोपहर 3 बजे तक 21 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जो नवंबर में हुई किसी भी बर्फबारी से सबसे ज्यादा है।

आज पूरे देश में भारी बर्फबारी की आशंका

गुरुवार सुबह तक पूरे देश में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। हालांकि, गंगवोन और उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत के कुछ हिस्सों में दोपहर तक और चुंगचेओंग और जिओला प्रांतों और जेजू द्वीप पर शुक्रवार देर रात तक बारिश जारी रहेगी। आंतरिक मंत्रालय ने केंद्रीय आपदा और सुरक्षा जवाबी उपाय मुख्यालय के संचालन को दो स्टेप तक ऊपर किया था। वहीं, भारी बर्फबारी की चेतावनी को ‘सावधानी’ से बढ़ाकर ‘अलर्ट’ कर दिया था। शहर के उत्तर में सेओंगबुक वार्ड और गंगबुक वार्ड में बुधवार सुबह 7 बजे तक क्रमशः 20.6 सेमी और 20.4 सेमी बर्फबारी हुई थी।

कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी

केएमए और सोल महानगरीय सरकार के अनुसार, नोवन, सेओंगबुक और डोबोंग सहित सोल के उत्तर पूर्वी जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। 24 घंटे के भीतर बर्फबारी 20 सेमी तक पहुंचने पर चेतावनी जारी की जाती है। सोल के सोंगपा जिले में, एक निर्माण स्थल के पास लगाई गई बर्फ की बाड़ बर्फबारी के कारण ढह गई। इससे तीन लोग घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, उनमें से एक को गंभीर चोट आई है।

170 से अधिक घरों की बिजली गुल

कोरिया इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के अनुसार, सोल के सेओंगबुक जिले में सुबह 5:30 बजे 170 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई थी। भारी बर्फ के कारण पेड़ संभवत टेलीग्राफ पोल और बिजली के तारों पर गिर गए। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूनप्योंग-गु में दर्जनों अन्य घरों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गंगवोन प्रांत में भारी बर्फबारी के कारण कार दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×