Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के रीमेक में दिखाई देंगे साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda!

शाहरुख खान और काजोल की ब्लाकबस्टर फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। हाल ही में शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म को मुंबई के थियेटर में फिर से दिखाया गया। आज भी लोगों को फिल्म पसंद आती है। कई बार फिल्म के रीमेक बनाने की खबर सामने आई है।

12:18 PM Nov 06, 2022 IST | Desk Team

शाहरुख खान और काजोल की ब्लाकबस्टर फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। हाल ही में शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म को मुंबई के थियेटर में फिर से दिखाया गया। आज भी लोगों को फिल्म पसंद आती है। कई बार फिल्म के रीमेक बनाने की खबर सामने आई है।

शाहरुख खान और काजोल की ब्लाकबस्टर फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। हाल ही में शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म को मुंबई के थियेटर में फिर से दिखाया गया। आज भी लोगों को फिल्म पसंद आती है। कई बार फिल्म के रीमेक बनाने की खबर सामने आई है। कभी वरुण धवन -आलिया भट्ट तो कभी आर्यन खान-नयाशा देवगन को लेकर फिल्म बनाने की खबर आती रहती है। अब एक बार फिर फिल्मी गलियारों में DDLJ के रीमेक बनने की खबर फिर आ रही है। लेकिन इस बार किसी बॉलीवुड स्टार नहीं बल्कि साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर फिल्म बनाने की बात सामने आ रही है। 
Advertisement
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाइगर बाक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। जिसके बाद से एक्टर की अपकमिंग फिल्म जेजीएम भी ठंडे बस्ते में चली गई है। बता दें कि जेजीएम भी निर्देशक पुरी जगन्नाथ की फिल्म थी। अब फैंस विजय के अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस इंतजार के बीच एक खबर फिल्म गलियारों में खूब सुनाई दे रही है। 
दरअसल में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि जल्द ही विजय देवरकोंडा यशराज बैनर की फिल्म मेंं नजर आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं खबर ये भी है कि एक्टर ब्लॉकबस्टर फिल्म DDLJ के रीमेक में नजर आएंगे। खबरें आ रही थी कि विजय हिंदी फिल्म में फिर से काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं और उन्हें DDLJ के रीमेक ऑफर किया गया है। बता दें कि बतौर निर्देशक DDLJ आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म थी। फिल्मी गलियारो में चल रहे गॉसिप के मुताबिक अब आदित्य फिल्म का रीमेक विजय को लेकर बनाना चाहते हैं। 
वहीं, इन खबरों के आग की तरह फैलने के बाद आदित्य चोपड़ा के एक करीबी ने एक मीडिया हाउस से इसपर बात की है। आदित्य चोपड़ा के करीबी ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि,  ‘कौन फैलाता है इस तरह की बकवास खबरें। कुछ विश्वसनीय भी तो होना चाहिए। आदि कभी भी डीडीएलजे का रीमेक नहीं बनाएंगे। चाहें कोई कितनी भी बड़ी शर्त न लगा दे। लोगों ने अक्सर उन्हें इसका आइडिया दिया है कि काजोल की बेटी और शाहरुख खान के बेटे के साथ इसका रीमेक बनाना चाहिए। लेकिन वो हमेशा इन सलाहों पर हंस देते हैं। शोले, डीडीएलजे और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में एक बार ही बनती हैं।’ 
Advertisement
Next Article