Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

SP प्रमुख ने सूचना विभाग पर लगाया अरोप, कहा- सत्ता में आने के बाद कराएंगे इसकी जांच

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए विपक्षी दलों ने सत्तारुढ़ बीजेपी को घेरने की तैयारी भी शुरू कर दी है

08:00 PM Jan 04, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए विपक्षी दलों ने सत्तारुढ़ बीजेपी को घेरने की तैयारी भी शुरू कर दी है

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए विपक्षी दलों ने सत्तारुढ़ बीजेपी को घेरने की तैयारी भी शुरू कर दी है। सपा ने बीजेपी सरकार में हुए घोटाले गिनवाए। अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक प्रचार के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर वह इसकी जांच कराएंगे।
Advertisement
सपा के सत्ता में आने पर यह जांच सुनिश्चित की जाएगी
सपा मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा,‘‘सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है, इसके बजाय ‘लाल टोपी’ दिखाकर फर्क बताने वाले राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं जो स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘सपा के सत्ता में आने पर यह जांच सुनिश्चित की जाएगी कि सूचना विभाग से भाजपा के राजनीतिक प्रचार के लिए कितनी धनराशि विज्ञापनों, होर्डिंग पर खर्च की गई और इसमें जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे वे जांच के दायरे में होंगे।’’
अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त नहीं किया
यादव ने आरोप लगाया, ‘‘जब से भाजपा सत्ता में आई है, सिवाय सत्ता के दुरुपयोग के उसने कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकारी कोष और संसाधनों का इस्तेमाल अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए कर रही है।’’ उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त नहीं किया गया जबकि उनके बेटे ने जीप चढ़ाकर किसानों को कुचल दिया था। यादव ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में अपराधियों पर नकेल कसने और अपराधियों को जेल भेजने का दावा किया और आरोप लगाया कि भाजपा में ‘जंगलराज’ की छूट है।
Advertisement
Next Article