टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा प्रमुख

08:15 PM Feb 22, 2024 IST | Deepak Kumar

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में 25 फरवरी को आगरा में शामिल होंगे। गुरुवार को अखिलेश यादव को यात्रा के लिए न्योता देने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद सपा दफ्तर पहुंचे।

Advertisement

सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पीएल पुनिया कांग्रेस नेताओं के साथ सपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण पत्र को सपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को सौंपा।

आगरा से शामिल होंगे अखिलेश

अवस्थी ने बताया कि राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे। सपा मुखिया 25 फरवरी को आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास यात्रा में शामिल होंगे। न्याय यात्रा आगरा के शाहदरा चौराहे से फतेहपुर सीकरी तक जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article