W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सपा बनी 'समाप्तवादी पार्टी', कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार : केशव मौर्य

09:31 PM Apr 03, 2024 IST | Rakesh Kumar
सपा बनी  समाप्तवादी पार्टी   कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार   केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा समाप्तवादी पार्टी बन गई है, कांग्रेस को उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बुधवार को बुलंदशहर में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार भोला सिंह के नामांकन के बाद राजेबाबू पार्क में हुई सभा में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जोड़ी यूपी में काम करने वाली नहीं है। 2017 में हम इन दोनों लड़कों की जोड़ी देख चुके हैं। जो तब भी फेल हुए थे और अब भी फेल होंगे।

Advertisement

Highlights 

Advertisement

  • सपा बनी 'समाप्तवादी पार्टी', कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार : केशव मौर्य 
  • इंडी गठबंधन की जमानत जब्त करा देंगे   
  • सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल  

इंडी गठबंधन की जमानत जब्त करा देंगे

उन्होंने कहा कि भोला सिंह ने भाजपा गठबंधन से नामांकन दाखिल किया है और बुलंदशहर में इंडी गठबंधन की जमानत जब्त करा देंगे, क्योंकि उनके पास जनता का साथ और समर्थन दोनों है। विपक्षी दलों के नेता जमीन पर कहीं दिख नहीं रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता हर परिस्थिति में जनता के बीच खड़े रहे हैं। पीएम मोदी पर जनता फ़िदा है और फिर उन्हें जन आशीर्वाद मिलने वाला है।

Advertisement

सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल

उन्होंने कहा कि चारों ओर कमल खिल रहा है। भाजपा और उसका गठबंधन यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। हम यूपी और पूरे देश में 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे। समाजवादी पार्टी को लोगों ने नकार दिया है। 2014 के बाद से यूपी में विपक्ष बेरोजगार है और यह बेरोज़गारी 2047 तक जारी रहने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×