Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई आज, अखिलेश-डिंपल भी करेंगे शिरकत

लखनऊ में आज होगी सपा सांसद और क्रिकेटर की सगाई

11:24 AM Jun 08, 2025 IST | Neha Singh

लखनऊ में आज होगी सपा सांसद और क्रिकेटर की सगाई

सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की आज सगाई होने वाली है। दोनों की सगाई में अखिलेश-डिंपल समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल होने वाली हैं। सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवारों ने रिश्ते को मंजूरी दे दी है और आज यह समारोह परिवार और करीबी लोगों के बीच हो रहा है।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज प्रिया सरोज और रिंकू सिहं की सगाई है। ये सगाई लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम के फलकर्न हॉल में होने वाली है। इस समारोह में अखिलेश और डिंपल समेत कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होने वाले हैं। कई क्रिकेटर भी समारोह में शामिल होंगे। दोनों परिवार लखनऊ पहुंच गए हैं। बता दें, रिंकू सिंह आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स राइडर्स की ओर से खेले थे, जबकि प्रिया सरोज सपा से मछलीशहर की सांसद हैं। इनकी शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होगी। आज लखनऊ में दोनों की सगाई होगी।

समारोह में ये मेहमान हो सकते हैं शामिल

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी के लिए कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, सांसद इकरा हसन और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह के साथ खेल चुके टीम इंडिया के कई क्रिकेटर भी इस समारोह में आ सकते हैं।

दिल्ली-मुंबई से हुई सगाई की खरीदारी

प्रिया सरोज ने अपना लहंगा दिल्ली के नामी डिजाइनर से तैयार करवाया है। उन्होंने कोलकाता से रिंग खरीदी। वहीं स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मुंबई से रिंग खरीदी है। रिंग सेरेमनी से पहले रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा में साढ़े तीन करोड़ रुपए के बंगले में शिफ्ट हुआ है। कुछ दिनों पहले प्रिया इस बंगले को देखने के लिए अपने परिवार के साथ आई थीं।

18 नवंबर को होगी शादी

रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इस समारोह में क्रिकेट सितारे, फिल्मी हस्तियां और उद्योगपति शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह जानकारी कुछ दिन पहले प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने दी थी।

एकसाथ दिखे थे रिंकू-प्रिया

कुछ दिन पहले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की थी। इस समारोह में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज शामिल हुए थे। समारोह की तस्वीरें सपा सांसद प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं।

बिना परिवार की सहमति अब नहीं हो सकेगी गुपचुप शादी, इलाहाबाद HC ने जारी किए दिशा-निर्देश

Advertisement
Advertisement
Next Article