टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सपा ने कोरोना की दूसरी लहर के लिये केंद्र और राज्य सरकार को कोसा, कहा - जनता को दिया जा रहा है धोखा

खुद कोरोना की चपेट में आये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज केंद्र और राज्य सरकार को जम कर कोसा और कहा कि भाजपा सरकार लगातार चार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती रही है।

05:33 PM Apr 20, 2021 IST | Ujjwal Jain

खुद कोरोना की चपेट में आये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज केंद्र और राज्य सरकार को जम कर कोसा और कहा कि भाजपा सरकार लगातार चार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती रही है।

खुद कोरोना की चपेट में आये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज केंद्र और राज्य सरकार को जम कर कोसा और कहा कि भाजपा सरकार लगातार चार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती रही है। 
Advertisement
सपा प्रमुख ने कहा, ” हद तो तब हो गई जब प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी पर विजय हासिल करने के लिए बधाई दे डाली तो बदले में मुख्यमंत्री ने विश्व के अन्य राष्ट्रों की तुलना में भारत में कोरोना पर सामयिक नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री की भूरि-भूरि प्रशंसा की। दोनों के बधाई संदेशों की स्याही सूखी भी नहीं थी कि भारत और विशेषकर उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर महामारी के रूप में फैल गई है।”
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “इन दिनों कोरोना के कहर ने जिंदगी को ऐसा चपेट में लिया है कि लोगों को न रोते बन रहा है, न हंसते। हर तरफ अफरा-तफरी का आलम है। प्रशासनिक अधिकारियों में तालमेल न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इलाज, जांच के आंकड़ों में अटकलेबाजी चल रही है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। यह बदहाली सिर्फ शहरों में ही नहीं है, बल्कि गांवों की हालत तो और भी खराब है। गांवों के पीड़तों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कोविड मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करते रहे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया। समाजवादी पार्टी ने मांग की थी कि चूंकि भाजपा सरकार नया अस्पताल तो बना नहीं सकी इसलिए कैंसर अस्पताल को चालू किया जाए। तब भाजपा सरकार कान में तेल डाले रही। अब जब पानी सिर से ऊपर बहने लगा है तो हज हाउस सरोजनीनगर, अवध शिल्प ग्राम और कैंसर अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। 
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बदले की भावना से भाजपा ने समाजवादी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया जबकि आज वही काम आ रही हैं।
Advertisement
Next Article