Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Covid -19 : स्पेन के स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त नियम न होने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी

स्पेन की सरकार ने मैड्रिड में अधिकारियों से शहर में कोरोनावायरस प्रतिबंधों को और सख्त करने का आग्रह किया है। ऐसा न करने पर निवासियों को ‘गंभीर खतरा’ होने की चेतावनी दी है।

11:08 AM Sep 27, 2020 IST | Desk Team

स्पेन की सरकार ने मैड्रिड में अधिकारियों से शहर में कोरोनावायरस प्रतिबंधों को और सख्त करने का आग्रह किया है। ऐसा न करने पर निवासियों को ‘गंभीर खतरा’ होने की चेतावनी दी है।

स्पेन की सरकार ने मैड्रिड में अधिकारियों से शहर में कोरोनावायरस प्रतिबंधों को और सख्त करने का आग्रह किया है। ऐसा न करने पर निवासियों को ‘गंभीर खतरा’ होने की चेतावनी दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मैड्रिड ने शुक्रवार को कोविड -19 हॉटस्पॉट में प्रतिबंधों को बढ़ा दिया था, लेकिन शहर-व्यापी लॉकडाउन के आह्वान को खारिज कर दिया था।
Advertisement
स्पेन के स्वास्थ्य मंत्री सल्वाडोर इल्ला ने शनिवार को कहा कि मौजूदा प्रतिबंधों के बहुत दूरगामी परिणाम नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह महामारी को नियंत्रित करने के लिए ‘²ढ़ संकल्प के साथ काम करने का समय’ है। इल्ला ने कहा, “पड़ोसी क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक गंभीर खतरा है।” 
इसके साथ ही उन्होंने राजधानी के क्षेत्रीय अधिकारियों से ‘नागरिकों के स्वास्थ्य को पहले रखने’ का आह्वान किया और पूरे शहर में आंशिक लॉकडाउन लगाने को कहा। मैड्रिड फिर से स्पेन के कोरोनावायरस प्रकोप के केंद्र में है। यह इस साल की शुरुआत में भी संक्रमण के मामले में शीर्ष पर था। देश में शुक्रवार को और 12,272 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे आधिकारिक कुल 716,481 मामले हो गए हैं और यह पश्चिमी यूरोप में सबसे अधिक संक्रमण है। 

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज- काश, कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती

Advertisement
Next Article