Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पात्रों का गुर्दे की समस्या के कारण यहां पिछले 14 दिनों से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

10:35 PM Jun 05, 2022 IST | Desk Team

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पात्रों का गुर्दे की समस्या के कारण यहां पिछले 14 दिनों से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पात्रों का गुर्दे की समस्या के कारण यहां पिछले 14 दिनों से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा उनकी आंख में भी संक्रमण है। श्री पात्रों के पुत्र ने यह जानकारी देते हुये बताया कि भविष्य में भी उनके पिता कोई सरकारी पद नहीं लेंगे।
Advertisement
सूर्यनारायण का सियासी कैरियर  
तिहत्तर वर्षीय सूर्य नारायण पात्रो गंजम जिले से सात बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए हैं और उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री का पद संभाला है। वह वर्ष 1990, 1995, 2000, 2004 में मोहना विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुने गए और 2009, 2014 और 2019 में तीन बार दिगपहांडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। श्री पात्रो को जून 2019 में ओडिशा विधान सभा के अध्यक्ष पद पर चुना गया।
श्री पटनायक के निर्देश के बाद श्री पात्रों सहित मंत्रिपरिषद के सभी 20 मंत्रियों ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। नये मंत्रिमंडल के रविवार को शपथ लेने का कार्यक्रम है।
 
Advertisement
Next Article