Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल गांधी BJP के 'भर्ती एजेंट' की तरह बोल रहे हैं: माकपा

केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के ‘‘भर्ती एजेंट’’ की तरह बात कर रहे हैं।

08:41 PM Feb 24, 2021 IST | Desk Team

केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के ‘‘भर्ती एजेंट’’ की तरह बात कर रहे हैं।

केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के ‘‘भर्ती एजेंट’’ की तरह बात कर रहे हैं। माकपा की तरफ से यह बयान तब आया है, जब कांग्रेस नेता ने एक दिन पहले कूटनीतिक माध्यम से सोने की तस्करी सहित कई मुद्दों पर वाम मोर्चा सरकार की निन्दा की। बयान में माकपा राज्य सचिवालय ने दावा किया कि कांग्रेस की मंगलवार की रैली में गांधी ने भाजपा की थोड़ी सी भी निन्दा नहीं की। माकपा ने कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल गांधी) भाजपा के भर्ती एजेंट की तरह बात की। यह काफी हैरान करने वाला है।’’
Advertisement
पार्टी ने आरोप लगाया कि गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द भाजपा जैसे ही हैं। माकपा ने यह दावा भी किया कि राज्य में नेता विपक्ष रमेश चेन्निथला के नेतृत्व में हाल में संपन्न यात्रा के दौरान कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना नहीं की। सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुआ। गांधी को ‘‘विफल नेता’’ करार देते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने कहा कि कांग्रेस नेता पुडुचेरी में कांग्रेस नीत सरकार को नहीं बचा सके।
Advertisement
Next Article