टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कोरोना बूस्टर डोज के लिए 21 जुलाई से प्रदेश में विशेष अभियान : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में 21 जुलाई से कोरोना बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरु होगा। श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे- मातरम गान के साथ आरंभ हुई।

03:58 PM Jul 15, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में 21 जुलाई से कोरोना बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरु होगा। श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे- मातरम गान के साथ आरंभ हुई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में 21 जुलाई से कोरोना बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरु होगा। श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे- मातरम गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक से पहले अनौपचारिक चर्चा में जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को बूस्टर डोज लगाने के लिए 21 जुलाई से 30 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। प्रदेशवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने 21 जुलाई से 25 सितंबर के मध्य विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे।
श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ अवश्य हैं, परंतु यह चिंताजनक स्थिति में नहीं है। कोरोना संक्रमण से प्रभावित व्यक्ति घर पर ही उपचार से स्वस्थ हो रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
Advertisement
Advertisement
Next Article