टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रमजान के पवित्र महीने में कैदियों को मिलेगीं विशेष सुविधाएं

मजलिस अहरार इस्लाम की ओर से शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने पंजाब के जेल मंत्री

07:13 PM May 04, 2019 IST | Desk Team

मजलिस अहरार इस्लाम की ओर से शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने पंजाब के जेल मंत्री

लुधियाना :  मजलिस अहरार इस्लाम की ओर से शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने पंजाब के जेल मंत्री श्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।

Advertisement

मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान जेल मंत्री श्री रंधावा से मांग की गई है कि पंजाब भर की जेलों में रोजा रखने वाले बंदियों को मुशक्कत में एक महीने के लिए विशेष छूट दी जाये तथा जेलों में रोजा रखने और खोलने के समय जेल विभाग की ओर से खास डायट लगाई जाये।

श्री रंधावा ने इस मौके पर जेल विभाग के एडीजीपी रोहित चौधरी से रमजान के महीने में सारे प्रबंध करने के लिए बात की। उन्होंने शाही इमाम की अध्यक्षता में पिछले 13 वर्षों से राज्य भर की जेलों में मुस्लिम कैदियों हेतु बांटी जा रही सामग्री व ईद के कपड़े दिये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद किया।

चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए बच्चों का सहारा लेने पर किरण खेर को भेजा नोटिस

इस अवसर पर नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मुस्लिम कैदियों को यह छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जेल मंत्री श्री रंधावा ने शिष्टमंडल को विश्वास दिलाया कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वाले सभी कैदियों को खास सहुलतें दी जायेंगी।

नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी ने बताया कि इस साल भी उनकी संस्था की ओर से राज्य भर की सभी जेलों में कैदियों को रोजा रखने व खोलने संबंधी सामग्री वितरित की जायेगी, जिसके साथ धार्मिक किताबें भी विशेष रूप से उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जेलों में बंद लोगों को मुख्य धारा से जोडऩा है ताकि वह अपनी गलतियों से तौबा करके समाज में एक अच्छे इंसान की तरह जीवन व्यतीत कर सकें।

– रीना अरोड़ा

Advertisement
Next Article