For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं और आम आदमी पार्टी के विधायकों को लुभाने की कोशिश के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दूसरे पर निशाना साधा।

12:22 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

दोनों पक्षों द्वारा नारेबाजी किए जाने के बीच उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
‘आप’ विधायकों ने अपने साथियों को दल बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपए की पेशकश करने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए ‘‘खोखा-खोखा’’ के नारे लगाए, जबकि भाजपा विधायकों ने केजरीवाल सरकार पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए ‘‘धोखा-धोखा’’ के नारे लगाए। इससे पहले नारेबाजी के बीच उपाध्यक्ष ने आप विधायक ऋतुराज को 15 मिनट के लिए सदन से बाहर जाने का आदेश दिया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×