टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, वरना झेलनी पड़ सकती है जुदाई

वैलेंटाइन डे पर कपल अपने प्यार को गहरा बनाने के लिए एक दूसरे को कई सारे खूबसूरत तोहफे भेंट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जानकारी के तोहफा देना

10:45 AM Feb 05, 2020 IST | Desk Team

वैलेंटाइन डे पर कपल अपने प्यार को गहरा बनाने के लिए एक दूसरे को कई सारे खूबसूरत तोहफे भेंट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जानकारी के तोहफा देना

वैलेंटाइन डे पर कपल अपने प्यार को गहरा बनाने के लिए एक दूसरे को कई सारे खूबसूरत तोहफे भेंट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जानकारी के तोहफा देना किसी भी रिश्ते के लिए नुकसान दायक हो सकता है। वास्तु शास्‍त्र में बताया गया है कि रिश्ते के लिए बाधक हो जाती हैं कुछ चीजें गिफ्ट में देना। चलिए आपको बताते हैं कि कौनसी चीजें वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। 
किसी को भी डूबते जहाज की मूर्ति तोहफे में नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह अशुभ होता है। इतना ही नहीं ऐसी मूर्ति घर पर भी नहीं रखनी चाहिए। कहते हैं कि आर्थिक समस्या इससे हो जाती है। इन चीजों के घर पर रखने से आपकी आर्थिक तरक्की में रूकावट आ जाती है। 
किसी को गिफ्ट में काले वस्त्र नहीं देने चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि काले वस्‍त्र किसी को देना अशुभ संकेत देता है। काले वस्‍त्र कष्ट और पीड़ादायक का संकेत देते हैं। मृत्यु कारक भी इन्हें माना जाता है। इसलिए तो काले वस्‍त्र शादी के बाद एक साल तक पहनने के लिए मना किया जाता है। 
जूते भी तोहफे में नहीं देने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जूते जुदाई का प्रतीक होते हैं। प्रेम एक-दूसरे को भूल कर भी जूते तोहफे में ना दें। माना जाता है कि इसे तोहफे में देने से उनके रास्ते अलग हो जाएंगे। 
ऐसा कहा जाता है कि रुमाल दुख का प्रतीक माना गया है। इसलिए रुमाल को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। जीवन में कष्ट 
इसको गिफ्ट में देने से आते हैं। कहा जाता है कि इसे देने से पति-पत्नी के बीच में लड़ाई-झगड़े होना का खतरा बन जाता है। 
ऐसा कहा जाता है कि किसी को तोहफे में चाकू-छुरी नहीं देनी चाहिए। अगर आपको भी किसी ने तोहफे में यह दिया है तो इसे अपने घर पर ना रखें।
अक्सर लोग एक-दूसरे को घड़ी गिफ्ट में देते हैं लेकिन इससे देने से व्यक्ति के जीवन में प्रगति रोक जाती है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article