बन रहा है खास योग, नवरात्रि आने से पहले जरूर ले लाए घर के अंदर ये एक चीज, साल भर रहेगी बरकत
हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व को बेहद पवित्र माना गया है। इन दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना की जाती है। साल में आने वाली 4 नवरात्रि में से 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं।
09:06 AM Sep 10, 2022 IST | Desk Team
हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व को बेहद पवित्र माना गया है।इन दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना की जाती है।साल में आने वाली 4 नवरात्रि में से 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं। नवरात्रि के दिनों को बेहद शुभ और पावन माना गया है। इस बीच आप अगर कुछ चीजों को लाकर माता को अर्पित करें तो इससे परिवार में सुख-शान्ति और बरकत बढ़ती है। साथ ही परिवारीजनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। नवरात्रि के दिनों में किए गए किसी भी कार्य में मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वो कार्य पूरी तरह सफल होता है।
Advertisement
शृंगार का समान- माता को शृंगार करना अति प्रिय है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं मातारानी को नवरात्रि के दिनों में लाल चुनरी के साथ सुहाग का सामान अर्पित करें। ऐसा करने से पति की आयु बढ़ती है, उसके जीवन के तमाम संकट दूर होते हैं ।
चांदी की कोई शुभ चीज – नवरात्रि में या नवरात्रि आने से पहले चांदी की कोई शुभ चीज जैसे श्रीयंत्र, चांदी का सिक्का, हाथी, त्रिशूल, बिल्वपत्र, कमल, स्वस्तिक, कलश, दीपक, घंटी, मां के चरण, पूजा की थाली या पूजा में उपयोग होने वाली कोई भी चीज खरीद लें।ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर पूरे साल धन-समृद्धि बरसाती हैं।
मां लक्ष्मी की तस्वीर- मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति लाना बेहद ही शुभ माना गया है लेकिन याद रखें कि मां लक्ष्मी कमल के आसन पर बैठी हुई मुद्रा में हों और अपने हाथों से धन वर्षा कर रही हों। खड़ी हुइ मां लक्ष्मी की तस्वीर घर के लिए अशुभ होती है।
तुलसी का पौधा- यदि घर में तुलसी का पौधा न हो या पौधा बदलकर नया पौधा लगाना चाहते हों तो इसके लिए नवरात्रि का समय अति उत्तम है।तुलसी के पौधे की नियमित रुप से पूजा करने पर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
मौली – अगर आपके मन में कोई विशेष मनोकामना है जिसकी पूर्ति माता से करवाना चाहते हैं, तो नवरात्रि के दिनों में आपको मौली खरीदकर जरूर लानी चाहिए।मौली के धागे में नौ गांठें लगाकर मातारानी को समर्पित कर दें। इसके बाद उनके समक्ष अपनी कामना रखें। आपको माता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा और कामना शीघ्र पूरी होगी।
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर 2022 सोमवार से होगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
Advertisement